विद्यार्थियों को बाल विवाह मुक्त समाज के निर्माण की शपथ दिलाई गई : सुरक्षित बचपन अभियान के तहत छात्राओं को बाल अधिकारों के प्रति किया जागरूक
Ashwani Kumar Sinha
Wed, Oct 28, 2026
सुरक्षित बचपन अभियान के तहत छात्राओं को बाल अधिकारों के प्रति किया जागरूक
कोरबा। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा सुरक्षित बचपन अभियान के तहत 27 अक्टूबर 2026 को शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, कोरबा में जागरूकता कार्यशाला आयोजित की गई। इसमें लगभग 200 विद्यार्थियों को बाल अधिकारों, सुरक्षा और कानूनी प्रावधानों की जानकारी दी गई।
कार्यशाला में मिशन वात्सल्य एवं किशोर न्याय अधिनियम के प्रावधानों, लैंगिक उत्पीड़न, बाल विवाह, बाल श्रम, बाल भिक्षावृत्ति और बाल तस्करी जैसे विषयों पर जानकारी दी गई। विद्यार्थियों को चाइल्ड हेल्पलाइन 1098 तथा आपातकालीन सहायता नंबर 112 और महिला हेल्पलाइन 181 के बारे में भी बताया गया।
इस दौरान उपस्थित अतिथियों, शिक्षकों और विद्यार्थियों को बाल विवाह मुक्त समाज के निर्माण की शपथ दिलाई गई।
कार्यक्रम में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की सचिव सुश्री डिम्पल भेड़िया, गैर-संस्थागत संरक्षण अधिकारी सुश्री दीपमाला सिंह, विधिक सह परिवीक्षा अधिकारी श्री संदीप सिंह बिसेन, सामाजिक कार्यकर्ता श्रीमती ज्योति पटेल और मनोरोग चिकित्सक श्री संजय तिवारी सहित विद्यालय के शिक्षक एवं विद्यार्थी उपस्थित रहे।

विज्ञापन