: आज ग्राहक पंचायत महानगर भोपाल द्वारा सिविल सर्जन जे पी अस्पताल 1250,भोपाल को परिसर में पार्किंग को लेकर शिकायत की गई,
Admin
Thu, Feb 13, 2025
आज ग्राहक पंचायत महानगर भोपाल द्वारा सिविल सर्जन जे पी अस्पताल 1250,भोपाल को परिसर में पार्किंग को लेकर शिकायत की गई, की अस्पताल परिसर में आम नागरिकों को असुविधा का सामना करना पड़ रहा है। विशेष रूप से, वर्तमान में पार्किंग शुल्क बार-बार वसूला जा रहा है, जिससे मरीजों और उनके परिजनों को आर्थिक और मानसिक परेशानी झेलनी पड़ रही है।
जिस पर ग्राहक पंचायत महानगर भोपाल की ओर से निम्नलिखित मांग किया गया:
1. पार्किंग सुविधा को सुव्यवस्थित किया जाए ताकि मरीजों और उनके परिजनों को परेशानी न हो।
2. एक ही वाहन से बार-बार प्रवेश करने पर शुल्क न लिया जाए। इसके लिए 12 घंटे की एकल पार्किंग शुल्क व्यवस्था लागू की जाए, जिससे एक ही गाड़ी से आने वाले व्यक्ति से बारंबार शुल्क न लिया जाए।
3. पार्किंग प्रबंधन को पारदर्शी और सुचारू बनाया जाए, जिससे किसी भी प्रकार की अनियमितता न हो।
इस विषय पर तत्काल सिविल सर्जन द्वारा कार्रवाई की गई, ठेकदार को बुला कर सख्त आदेश सुधार हेतु दिया गया।
विज्ञापन