: कुख्यात चंदन तस्कर वीरप्पन की बेटी बनी देश की प्रतिष्ठित वकील, आरएसएस ने वकील बनाकर मानवता की मिशाल कायम
Admin
Tue, Dec 24, 2024
कुख्यात चंदन तस्कर वीरप्पन की बेटी बनी देश की प्रतिष्ठित वकील
• आरएसएस ने वकील बनाकर मानवता की मिशाल कायम की : राजू आर्य
एटा। राजू आर्य ने कहा कि आरएसएस ने चंदन तस्कर वीरप्पन की छोटी बेटी विद्या वीरप्पन को गोद लिया और पढ़ाया लिखाया और वकील बनाकर महिला सशक्तिकरण का उदाहरण दिया है। हिंदूवादी नेता एवं मशहूर सनातन विचारक, किसानों, मजदूरों एवं युवाओं के प्रेरणा श्रोत रंजीत कुमार उर्फ राजू आर्य ने कुख्यात चंदन तस्कर वीरप्पन की छोटी बेटी विद्या वीरप्पन को पिता के मुठभेड़ में मरणोपरांत आरएसएस द्वारा गोद लिए जाने के बाद पढ़ा लिखा कर वकील बनाए जाने के अनुकरणीय उदाहरण की सराहना करते हुए जानकारी से अवगत कराया है। श्री आर्य ने बताया कि कुख्यात चंदन तस्कर वीरप्पन की छोटी बेटी विद्या वीरप्पन पिता के मुठभेड़ में मारे जाने के बाद अनाथ हो गई थी, जिसे राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के वनवासी कल्याण आश्रम ने गोद लिया और पढ़ा- लिखाकर देश का प्रतिष्ठित वकील बनाया है। वर्तमान में विद्या वीरप्पन तमिलनाडु भाजपा के मगस मोर्चा की उपाध्यक्ष भी है, वह अनाथ बच्चों के लिए एक स्कूल भी चलाती हैं। श्री आर्य ने कहा है कि राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के प्रभाव का, संस्कार इससे अच्छा उदाहरण और क्या हो सकता है।
विज्ञापन