BREAKING NEWS

विश्व मधुमेह दिवस: आखिर क्यों हर घर तक पहुंच गया मधुमेह ?

जबलपुर संभागीय खाद्य एवं औषधि प्रयोगशाला को मिला NABL प्रमाण पत्र

भोपाल,राष्ट्रऋषि दत्तोपंत ठेंगड़ी जी की 106वीं जयंती पर संगोष्ठी आयोजित

भोपाल। खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता सुनिश्चित करने, मिलावट पर प्रभावी नियंत्रण तथा आम नागरिकों को सुरक्षित एवं

धनतेरस: केवल सोना-चांदी खरीदने का पर्व नहीं, स्वास्थ्य, समृद्धि और जीवन-सुरक्षा का संदेश

Advertisment

सच्ची और निष्पक्ष पत्रकारिता के लिए स्वेच्छानुसार सहयोग की अपेक्षा है। फोन पे और गूगल पे फोन नंबर 9425539577 है।

सच्ची और निष्पक्ष पत्रकारिता के लिए स्वेच्छानुसार सहयोग की अपेक्षा है। फोन पे और गूगल पे फोन नंबर 9425539577 है।

सच्ची और निष्पक्ष पत्रकारिता के लिए स्वेच्छानुसार सहयोग की अपेक्षा है। फोन पे और गूगल पे फोन नंबर 9425539577 है।

: कोरबा नगर निगम सभापति चुनाव पर सियासी घमासान, बीजेपी ने विधायक लखन लाल देवांगन को थमाया कारण बताओ नोटिस

Admin

Tue, Mar 11, 2025
कोरबा नगर निगम सभापति चुनाव पर सियासी घमासान, बीजेपी ने विधायक लखन लाल देवांगन को थमाया कारण बताओ नोटिस कोरबा। नगर निगम कोरबा के सभापति चुनाव को लेकर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) में घमासान मच गया है। पहले पार्टी के अधिकृत प्रत्याशी के खिलाफ चुनाव लड़कर जीत हासिल करने वाले नूतन सिंह ठाकुर को पार्टी से निष्कासित किया गया, और अब इस मामले में प्रदेश के उद्योग मंत्री एवं कोरबा विधायक लखन लाल देवांगन को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव के निर्देश पर जारी इस नोटिस में विधायक देवांगन से उनके मीडिया में दिए गए बयान को अनुशासनहीनता मानते हुए 48 घंटे के भीतर अपना पक्ष स्पष्ट करने को कहा गया है। पार्टी नेतृत्व का मानना है कि नगर निगम सभापति चुनाव की प्रक्रिया पूरी होने के बाद विधायक द्वारा दिए गए बयान से संगठन की छवि प्रभावित हुई है। गौरतलब है कि कोरबा नगर निगम के सभापति पद पर चुनाव के दौरान भाजपा में भीतरघात के आरोप लगे थे, जिससे संगठन में असंतोष की स्थिति बनी हुई है। अब देखना होगा कि विधायक देवांगन पार्टी के इस नोटिस पर क्या प्रतिक्रिया देते हैं और भाजपा इस मामले में आगे क्या कदम उठाती है।

विज्ञापन

जरूरी खबरें