: भोपाल महिला दिवस पर परिवर्तन समिति ने किया विशेष आयोजन, सैकड़ों महिलाओं को दिखाई गई वीरता की प्रतीक "छावा" फिल्म
Admin
Mon, Mar 10, 2025
महिला दिवस पर परिवर्तन समिति ने किया विशेष आयोजन, सैकड़ों महिलाओं को दिखाई गई वीरता की प्रतीक "छावा" फिल्म
भोपाल। महिला दिवस के उपलक्ष्य में परिवर्तन समिति एवं भारतीय नववर्ष उत्सव समिति के संयुक्त तत्वाधान में एक विशेष आयोजन किया गया, जिसमें सैकड़ों महिलाओं को वीरता और साहस से भरी फिल्म "छावा" का निःशुल्क प्रदर्शन कराया गया। यह आयोजन कोलार स्थित डीडीएक्स सिनेमा में आयोजित किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में महिलाओं ने भाग लिया और फिल्म के प्रेरणादायक दृश्यों को देखकर उत्साह से भर गईं।
इस आयोजन का उद्देश्य महिलाओं को प्रेरित करना और वीरता की अद्भुत गाथा को उनके साथ साझा करना था। समिति अध्यक्ष के अनुसार, "छावा" केवल एक फिल्म नहीं, बल्कि एक प्रेरणा है, जो महिलाओं को साहस और आत्मनिर्भरता का संदेश देती है।"
फिल्म प्रदर्शन के दौरान महिलाओं ने जोश और गर्व महसूस किया और समिति के इस प्रयास की सराहना की। महिलाओं ने कहा कि "ऐसे प्रेरणादायक आयोजनों से हमें इतिहास और हमारी संस्कृति को जानने का अवसर मिलता है।"
कार्यक्रम में ये रहे विशेष अतिथि
इस विशेष आयोजन में निलेश कुमार श्रीवास्तव, विक्रम सिंह, सुरेखा मालवीय, सीमा सिंह, राहुल बंसल, प्रेम गुरु, कमलेश राठौर, डॉ. भानु, रवि शर्मा, ऋषि पाण्डेय, महेंद्र बंसल, रवि पवार, रोमी साहू, निखिल वर्मा, सिद्धांत यादव सहित कई गणमान्यजन एवं सैकड़ों बहनें उपस्थित रहीं।
इस आयोजन ने महिला दिवस के अवसर को और भी खास बना दिया, जहां महिलाओं ने न केवल एक प्रेरणादायक फिल्म देखी बल्कि अपनी संस्कृति और इतिहास से भी जुड़ने का अवसर पाया।

विज्ञापन