BREAKING NEWS

विश्व मधुमेह दिवस: आखिर क्यों हर घर तक पहुंच गया मधुमेह ?

जबलपुर संभागीय खाद्य एवं औषधि प्रयोगशाला को मिला NABL प्रमाण पत्र

भोपाल,राष्ट्रऋषि दत्तोपंत ठेंगड़ी जी की 106वीं जयंती पर संगोष्ठी आयोजित

भोपाल। खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता सुनिश्चित करने, मिलावट पर प्रभावी नियंत्रण तथा आम नागरिकों को सुरक्षित एवं

धनतेरस: केवल सोना-चांदी खरीदने का पर्व नहीं, स्वास्थ्य, समृद्धि और जीवन-सुरक्षा का संदेश

Advertisment

सच्ची और निष्पक्ष पत्रकारिता के लिए स्वेच्छानुसार सहयोग की अपेक्षा है। फोन पे और गूगल पे फोन नंबर 9425539577 है।

सच्ची और निष्पक्ष पत्रकारिता के लिए स्वेच्छानुसार सहयोग की अपेक्षा है। फोन पे और गूगल पे फोन नंबर 9425539577 है।

सच्ची और निष्पक्ष पत्रकारिता के लिए स्वेच्छानुसार सहयोग की अपेक्षा है। फोन पे और गूगल पे फोन नंबर 9425539577 है।

स्वदेशी मेला भोपाल-2026 का भूमि पूजन संपन्न : 24 अक्टूबर से 4 नवंबर तक एमवीएम कॉलेज ग्राउंड में होगा आयोजन, स्थानीय उत्पादों और उद्यमिता को मिलेगा प्रोत्साहन

Ashwani Kumar Sinha

Sun, Oct 18, 2026

स्वदेशी मेला भोपाल-2026 का भूमि पूजन संपन्न

24 अक्टूबर से 4 नवंबर तक एमवीएम कॉलेज ग्राउंड में होगा आयोजन, स्थानीय उत्पादों और उद्यमिता को मिलेगा प्रोत्साहन

भोपाल। स्वदेशी जागरण मंच, डी-7, 74 बंगला, क्षेत्रीय कार्यालय, भोपाल द्वारा आयोजित स्वदेशी मेला-2026 का भूमि पूजन रविवार, 18 अक्टूबर को शाम 4 बजे एमवीएम कॉलेज ग्राउंड, भोपाल में संपन्न हुआ। मेला 24 अक्टूबर से 4 नवंबर 2026 तक आयोजित किया जाएगा। इसका उद्देश्य स्वदेशी उत्पादों को प्रोत्साहित करना, स्थानीय उद्यमियों एवं कारीगरों को बाजार उपलब्ध कराना और आत्मनिर्भरता के प्रति जनजागरूकता बढ़ाना है।

भूमि पूजन कार्यक्रम में मध्य भारत प्रांत के सरसंघचालक श्री अशोक जी पांडे, श्री सोमकांत जी उमालकर, श्री योगेश जी गौतम, क्षेत्रीय संगठन मंत्री श्री केशव जी दुबौलिया, भोपाल की महापौर श्रीमती मालती राय, स्वदेशी जागरण मंच के क्षेत्रीय संयोजक श्री सुधीर जी दाते, मध्य भारत प्रांत के प्रांत संयोजक श्रीकांत बुदोलिया, मेला संयोजक श्री सतीश विश्वकर्मा, श्री दीपक वर्मा तथा श्रीमती सीमा भारद्वाज, श्री विजय जी सोनी सहित अन्य पदाधिकारी उपस्थित रहे। विभाग की ओर से श्री शोभराज जी तथा मेला संचालन समिति के सभी कार्यकर्ताओं ने भी सहभागिता की। आयोजन में स्वदेशी जागरण मंच के लगभग 150 कार्यकर्ता शामिल हुए, जिनमें बड़ी संख्या में मातृशक्ति की भागीदारी रही।

स्थानीय उद्यमियों और कारीगरों को मिलेगा अवसर

मेले में स्थानीय उत्पादकों, कारीगरों, लघु उद्यमियों, महिला उद्यमियों और स्वयं सहायता समूहों को अपने उत्पादों के प्रदर्शन एवं बिक्री का अवसर मिलेगा। इससे स्थानीय हुनर और पारंपरिक व्यवसायों को प्रोत्साहन देने के साथ उत्पादकों और उपभोक्ताओं के बीच सीधा संपर्क स्थापित करने का प्रयास किया जाएगा।

‘अपनों का उत्पाद, अपनों का बाजार’ का संदेश

‘अपनों का उत्पाद, अपनों का बाजार’ के संदेश के साथ आयोजित यह मेला नागरिकों को स्वदेशी वस्तुओं के उपयोग के लिए प्रेरित करेगा। इसके माध्यम से स्थानीय उत्पादों को बाजार उपलब्ध कराने, रोजगार एवं उद्यमिता को बढ़ावा देने और स्थानीय अर्थव्यवस्था को मजबूत करने पर जोर रहेगा।

स्वदेशी जागरण मंच ने नागरिकों से 24 अक्टूबर से 4 नवंबर तक एमवीएम कॉलेज ग्राउंड में आयोजित होने वाले मेले में सहभागिता करने तथा स्वदेशी उत्पादों को अपनाकर स्थानीय उद्यमियों और कारीगरों को प्रोत्साहित करने की अपील की है।

विज्ञापन

जरूरी खबरें