: जिजामाता सम्मान समारोह रविवार, 19 जनवरी को भोपाल के रविन्द्र भवन में, समारोह में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सरकार्यवाह दत्तात्रेय जी होसबले प्रमुख वक्ता, और मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव तथा खेल मंत्री विश्वास सारंग की उपस्थिति में
Admin
Fri, Jan 17, 2025
क्रीड़ा भारती समस्त खेलो के लिए खेल, एवम खिलाड़ियों के लिए कार्य कर रहा देश का एक मात्र सामाजिक खेल संगठन है। 1992 से प्रारंभ हुआ यह संघठन अभी सम्पूर्ण देश के 550 से अधिक जिलों तक विस्तारित है। खेलों में भारतीयता आये , योग एवं शुध्द सकस आहार खिलाड़ियों के जीवन का अंग बने, सभी खेलो के साथ भारतीय खेलो को अधिक प्रोत्साहन मिले, यह उद्देश्य क्रीड़ा भारती का है। खेल जगत की आवश्यकता एवं समस्याओं पर समाधान ख़ोजना, आपस मे तालमेल बनाना, वर्तमान खेल तंत्र को पूरक रहना यह संघठन के प्रमुख लक्ष्य है।
संगठन के प्रमुख कार्यक्रमों में से जिजामाता सम्मान एक है। देश का यह एकमात्र संघठन है जो देश में इस प्रकार के सम्मान का आयोजन करता हैं।
जिजामाता सम्मान
राजमाता जिजा बाई, छत्रपति शिवाजी महाराज की दूरदर्शी माता थी। जिजामाता ने ही बाल शिवाजी के चरित्र को आकार देने और उनमें राष्ट्र के प्रति गर्व व दृढ़ संकल्प की भावना उत्पन्न करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई तथा अनेक युद्ध कौशल सिखने को प्रवृत्त किया। माता के कारण ही बाल शिवाजी के जीवन पर हिन्दुत्व का विशेष प्रभाव रहा, जिजामाता एक सशक्त हिंदुत्व की अनुयाई थी। जिजामाता ने ही बालक शिवाजी को छत्रपति शिवाजी के रूप मे प्रस्थापित किया।
इस इतिहास की तुलना जब किसी खिलाड़ी एवं उसकी माता के जीवन से की जाती है तो यह व निश्चित कहा जा सकता है कि जिजामाता जैसा त्याग एवं समर्पण खिलाड़ी की माता भी करती है, माँ ही एक विकसित होते खिलाड़ी का उचित प्रकार से संगोपन करती है। तथा उन की आवश्यकताओं का पूर्ण रूप से ध्यान रखती है। अपनी माता के सहयोग के कारण ही खिलाड़ी
इस वर्ष राष्ट्रीय स्तर पर होने जा रहा जिजामाता सम्मान समारोह रविवार, दिनांक 19 जनवरी 2025 को सायं 5:30 बजे भोपाल नगरी के रविन्द्र भवन में होगा। जिस में चयनित अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ियों की माताओं का सम्मान किया जाएगा। समारोह में विश्वप्रसिद्ध भाला फेक खिलाड़ी श्री नीरज चोपड़ा की माताजी श्रीमती सरोज देवी, त्रिपुरा की प्रसिद्ध जिम्नास्ट सुश्री दीपा कर्मकार की माँ श्रीमती गौरी कर्मकार, असम गोलाघाट से मुक्केबाज सुश्री लवलीना बोरगोहेन कि माता श्रीमती मोनी देवी, केरल में भारतीय हॉकी टीम के गोलकीपर रहे श्रीजेश की माता श्रीमती उषा कुमारी, राजस्थान जयपुर से पैरा शूटर अवनी लेखरा की माता श्रीमती श्वेताजी एवं मध्यप्रदेश के इटारसी से हॉकी के मेडलिस्ट खिलाड़ी श्री विवेक सागर प्रसाद की माता श्रीमती कमाल देवी का यथोचित सम्मान किया जाएगा।
यह समारोह राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सरकार्यवाह श्री दत्तात्रेय जी होसबले प्रमुख वक्ता के नाते, भारत सरकार के खेल एवं युवा कल्याण मंत्री श्री मनसुखभाई मांडविया, मध्यप्रदेश के माननीय मुख्यमंत्री डॉ मोहनजी यादव तथा खेल मंत्री श्री विश्वास सारंग जी की उपस्थिति में संपन्न होगा।
[caption id="attachment_5250" align="alignnone" width="300"]
filter: 0; fileterIntensity: 0.0; filt[/caption]
filter: 0; fileterIntensity: 0.0; filt[/caption]
विज्ञापन