BREAKING NEWS

विश्व मधुमेह दिवस: आखिर क्यों हर घर तक पहुंच गया मधुमेह ?

जबलपुर संभागीय खाद्य एवं औषधि प्रयोगशाला को मिला NABL प्रमाण पत्र

भोपाल,राष्ट्रऋषि दत्तोपंत ठेंगड़ी जी की 106वीं जयंती पर संगोष्ठी आयोजित

भोपाल। खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता सुनिश्चित करने, मिलावट पर प्रभावी नियंत्रण तथा आम नागरिकों को सुरक्षित एवं

धनतेरस: केवल सोना-चांदी खरीदने का पर्व नहीं, स्वास्थ्य, समृद्धि और जीवन-सुरक्षा का संदेश

Advertisment

सच्ची और निष्पक्ष पत्रकारिता के लिए स्वेच्छानुसार सहयोग की अपेक्षा है। फोन पे और गूगल पे फोन नंबर 9425539577 है।

सच्ची और निष्पक्ष पत्रकारिता के लिए स्वेच्छानुसार सहयोग की अपेक्षा है। फोन पे और गूगल पे फोन नंबर 9425539577 है।

सच्ची और निष्पक्ष पत्रकारिता के लिए स्वेच्छानुसार सहयोग की अपेक्षा है। फोन पे और गूगल पे फोन नंबर 9425539577 है।

खाद्य कारोबारकर्ताओं से अपील : बीकानेर मिष्ठान भंडार, चुनाभट्टी पर निरीक्षण कार्रवाई; एल्युमिनियम फॉयल लगे होने की आशंका पर काजू कतली

Ashwani Kumar Sinha

Mon, Oct 26, 2026

बीकानेर मिष्ठान भंडार, चुनाभट्टी पर निरीक्षण कार्रवाई; एल्युमिनियम फॉयल लगे होने की आशंका पर काजू कतली एवं बंगाली मिठाई के नमूने लिए गए। दीपावली पर मिठाइयों में एल्युमिनियम फॉयल का उपयोग नहीं करने की खाद्य कारोबारकर्ताओं से अपील।

खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन, जिला भोपाल द्वारा खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता एवं शुद्धता सुनिश्चित करने के उद्देश्य से चुनाभट्टी स्थित बीकानेर मिष्ठान भंडार, संचालक श्री सरमन राजपुरोहित के प्रतिष्ठान का निरीक्षण किया गया।

निरीक्षण के दौरान काजू कतली एवं बंगाली मिठाई पर लगी वर्क अत्यधिक चमकीली एवं आकर्षक दिखाई दी। वर्क को हाथ में लेकर रगड़ने पर उसके अपेक्षित रूप से न मिटने के कारण मिठाइयों पर चांदी की वर्क के स्थान पर एल्युमिनियम फॉयल लगे होने की आशंका उत्पन्न हुई। उक्त आशंका के दृष्टिगत काजू कतली एवं बंगाली मिठाई के नमूने जांच हेतु लिए गए हैं। नमूनों को प्रयोगशाला में जांच के लिए भेजा जाएगा तथा प्राप्त जांच रिपोर्ट के आधार पर नियमानुसार अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।

खाद्य कारोबारकर्ताओं से अपील

दीपावली पर्व के दृष्टिगत खाद्य सुरक्षा प्रशासन, जिला भोपाल द्वारा मिठाइयों का निर्माण एवं विक्रय करने वाले समस्त खाद्य कारोबारकर्ताओं से अपील की जाती है कि मिठाइयों पर सजावट के लिए एल्युमिनियम फॉयल का उपयोग न करें। यदि मिठाइयों पर वर्क का उपयोग किया जाना आवश्यक हो, तो खाद्य सुरक्षा मानकों के अनुरूप शुद्ध चांदी की वर्क का ही उपयोग करें।

मिठाइयों में एल्युमिनियम फॉयल का अनुचित उपयोग खाद्य सुरक्षा एवं उपभोक्ता स्वास्थ्य के लिए चिंता का विषय हो सकता है। अतः सभी खाद्य कारोबारकर्ता मिठाइयों के निर्माण, सजावट, भंडारण एवं विक्रय में निर्धारित खाद्य सुरक्षा मानकों का पालन सुनिश्चित करें।

आम उपभोक्ताओं से भी अपील की जाती है कि वे बिना वर्क वाली मिठाइयाँ भी उचित मूल्य पर खरीदने को प्राथमिकता दें। मिठाइयों की गुणवत्ता एवं शुद्धता केवल चमकदार सजावट से नहीं, बल्कि उनकी सुरक्षित निर्माण प्रक्रिया एवं उपयोग की गई सामग्री से सुनिश्चित होती है।

खाद्य सुरक्षा प्रशासन द्वारा दीपावली पर्व के दौरान आम नागरिकों को सुरक्षित एवं गुणवत्तापूर्ण खाद्य पदार्थ उपलब्ध कराने के उद्देश्य से खाद्य प्रतिष्ठानों के निरीक्षण एवं नमूना जांच की कार्रवाई निरंतर जारी रहेगी।

विज्ञापन

जरूरी खबरें