: जीवन में पर्यटन के सर्वाधिक महत्व के कारण ही हर साल 25 जनवरी को भारतीय पर्यटन दिवस मनाया जाता है।
Admin
Sat, Jan 25, 2025
*राष्ट्रीय पर्यटन दिवस*
*National Tourism Day*
*जीवन में पर्यटन के सर्वाधिक महत्व के कारण ही हर साल २५ जनवरी को भारतीय पर्यटन दिवस मनाया जाता है।*
*भारत की विविधता और बहुसंस्कृतिवाद के कारण, यह दिन देश की अर्थव्यवस्था पर सकारात्मक प्रभाव, जीवन में खुशियां एवं मुस्कान देने वाले पर्यटन के महत्व को उजागर करने के लिए है। इस दिवस की शुरुआत १९४८ के बाद आर्थिक विकास और सांस्कृतिक कूटनीति को बेहतर बनाने के लिए पर्यटन क्षेत्र को बढ़ावा देने की पहल से हुई।*
*बदलते समय के साथ राष्ट्रीय पर्यटन दिवस नई पहलों, नीतिगत सुधारों और क्षेत्र की उपलब्धियों का जश्न मनाने पर ध्यान केंद्रित करने वाले दिन के रूप में विकसित हुआ है।*
*राष्ट्रीय पर्यटन दिवस २०२५ की थीम :- ‘समावेशी विकास के लिए पर्यटन’ है, जो आर्थिक विकास को प्रेरित करने में पर्यटन के महत्व पर प्रकाश डालता है, साथ* *ही यह सुनिश्चित करता है कि इसका लाभ सभी वर्गों तक पहुंचे।*
*इसका उद्देश्य रोजगार सृजन और पर्यटन परम्पराओं को बढ़ावा देने, भारतीय सांस्कृतिक विरासत और डिजिटल परिवर्तन को बढ़ावा देकर स्थानीय समुदायों को सशक्त बनाना है।
विज्ञापन