BREAKING NEWS

विश्व मधुमेह दिवस: आखिर क्यों हर घर तक पहुंच गया मधुमेह ?

जबलपुर संभागीय खाद्य एवं औषधि प्रयोगशाला को मिला NABL प्रमाण पत्र

भोपाल,राष्ट्रऋषि दत्तोपंत ठेंगड़ी जी की 106वीं जयंती पर संगोष्ठी आयोजित

भोपाल। खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता सुनिश्चित करने, मिलावट पर प्रभावी नियंत्रण तथा आम नागरिकों को सुरक्षित एवं

धनतेरस: केवल सोना-चांदी खरीदने का पर्व नहीं, स्वास्थ्य, समृद्धि और जीवन-सुरक्षा का संदेश

Advertisment

सच्ची और निष्पक्ष पत्रकारिता के लिए स्वेच्छानुसार सहयोग की अपेक्षा है। फोन पे और गूगल पे फोन नंबर 9425539577 है।

सच्ची और निष्पक्ष पत्रकारिता के लिए स्वेच्छानुसार सहयोग की अपेक्षा है। फोन पे और गूगल पे फोन नंबर 9425539577 है।

सच्ची और निष्पक्ष पत्रकारिता के लिए स्वेच्छानुसार सहयोग की अपेक्षा है। फोन पे और गूगल पे फोन नंबर 9425539577 है।

: जबलपुर लिटिल वर्ल्ड स्कूल की पूर्व प्राचार्य ने एफ. आई. आर को दी चुनौती

Admin

Sat, Sep 28, 2024
जबलपुर लिटिल वर्ल्ड स्कूल की पूर्व प्राचार्य ने एफ. आई. आर को दी चुनौती
लिटिल वर्ल्ड स्कूल की पूर्व प्राचार्य एवं सीईओ श्रीमती चितरंगी अय्यर ने हाई कोर्ट में याचिका प्रस्तुत कर उनके खिलाफ दर्ज एफ आई आर को चुनौती दी। याचिका पर प्रारंभिक सुनवाई करने के बाद जस्टिस एम. एस. भट्टी की एकलपीठ ने कलेक्टर जबलपुर, एस. एच. ओ तिलवारा व अन्य को नोटिस जारी कर जवाब माँगा है। जबलपुर निवासी चितरंगी अय्यर की ओर से सीनियर अधिवक्ता श्री अनूप चौधरी (पूर्व महाअधिवक्ता), सीनियर अधिवक्ता श्रीमती जून चौधरी, जया लक्ष्मी अय्यर, रमेश शुक्ला, रत्नेश यादव, शिखर जाट अधिवक्ता ने पैरवी की उन्होंने बताया कि निजी स्कूलों द्वारा अधिक फीस वसूली मामले में याचिकाकर्ता के विरुद्ध तिलवारा पुलिस थाने में एफ.आई.आर दर्ज की है। याचिकाकर्ता की ओर से दलील दी गई कि उक्त स्कूल में फीस निर्धारण के लिए अलग समिति बनी हुई है। इस प्रक्रिया में याचिकाकर्ता की कोई भूमिका नहीं है। सुनवाई के बाद कोर्ट ने अगली सुनवाई के दौरान केस डायरी भी पैश करने के निर्देश दिए प्रकरण में अगली सुनवाई 16 अक्टूबर को होगी ।

विज्ञापन

जरूरी खबरें