BREAKING NEWS

विश्व मधुमेह दिवस: आखिर क्यों हर घर तक पहुंच गया मधुमेह ?

जबलपुर संभागीय खाद्य एवं औषधि प्रयोगशाला को मिला NABL प्रमाण पत्र

भोपाल,राष्ट्रऋषि दत्तोपंत ठेंगड़ी जी की 106वीं जयंती पर संगोष्ठी आयोजित

भोपाल। खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता सुनिश्चित करने, मिलावट पर प्रभावी नियंत्रण तथा आम नागरिकों को सुरक्षित एवं

धनतेरस: केवल सोना-चांदी खरीदने का पर्व नहीं, स्वास्थ्य, समृद्धि और जीवन-सुरक्षा का संदेश

Advertisment

सच्ची और निष्पक्ष पत्रकारिता के लिए स्वेच्छानुसार सहयोग की अपेक्षा है। फोन पे और गूगल पे फोन नंबर 9425539577 है।

सच्ची और निष्पक्ष पत्रकारिता के लिए स्वेच्छानुसार सहयोग की अपेक्षा है। फोन पे और गूगल पे फोन नंबर 9425539577 है।

सच्ची और निष्पक्ष पत्रकारिता के लिए स्वेच्छानुसार सहयोग की अपेक्षा है। फोन पे और गूगल पे फोन नंबर 9425539577 है।

भोपाल में खाद्य प्रतिष्ठानों पर कार्रवाई, वन माल्ट क्लब का पंजीयन निलं : हाइजीन संबंधी गंभीर कमियां मिलने पर उसका खाद्य पंजीयन आगामी आदेश तक निलंबित कर दिया गया

Ashwani Kumar Sinha

Wed, Oct 14, 2026

भोपाल में खाद्य प्रतिष्ठानों पर कार्रवाई, वन माल्ट क्लब का पंजीयन निलंबित

भोपाल। खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन ने विभिन्न खाद्य प्रतिष्ठानों का निरीक्षण कर खाद्य पदार्थों के नमूने जांच के लिए लिए। कलियासोत डैम रोड स्थित वन माल्ट क्लब कैंटीन रेस्टोरेंट में स्वच्छता और हाइजीन संबंधी गंभीर कमियां मिलने पर उसका खाद्य पंजीयन आगामी आदेश तक निलंबित कर दिया गया।

निरीक्षण के दौरान चाय लीला ढाबा से बेसन व चाय, द वाइन रेस्टोरेंट से बेसन व घी तथा वन माल्ट क्लब से पनीर का नमूना लिया गया। वन माल्ट क्लब की रसोई में गंदगी, खुले डस्टबिन, कर्मचारियों द्वारा एप्रन व हेड कवर का उपयोग नहीं करने, कीट नियंत्रण व्यवस्था में कमी और खाद्य पदार्थों के अनुचित भंडारण जैसी अनियमितताएं पाई गईं। प्रतिष्ठान का पंजीयन क्रमांक 21424010006372 है।

वहीं, सीएम हेल्पलाइन की शिकायतों पर बैरागढ़ स्थित श्री सांवरिया दूध डेयरी और साईं कृपा मिल्क डेयरी से खुले दूध के नमूने लिए गए। शिकायत के आधार पर अब्बास नगर स्थित एरो आइसक्रीम कॉर्नर का भी निरीक्षण किया गया, जहां पेस्ट कंट्रोल, कर्मचारियों की मेडिकल फिटनेस और FoSTaC प्रशिक्षण संबंधी अभिलेखों एवं व्यवस्थाओं में कमियां मिलीं।

विभाग के अनुसार, लिए गए नमूनों को प्रयोगशाला में जांच के लिए भेजा जाएगा। जांच रिपोर्ट के आधार पर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। खाद्य कारोबार संचालकों से स्वच्छता, सुरक्षित भंडारण, कीट नियंत्रण तथा कर्मचारियों की मेडिकल फिटनेस और प्रशिक्षण संबंधी मानकों का पालन सुनिश्चित करने की अपील की गई है।

विज्ञापन

जरूरी खबरें