BREAKING NEWS

भोप29 सितंबर को शासकीय कला एवं वाणिज्य (नवीन) महाविद्यालय, जहांगीराबाद में एनसीसी इकाई के तत्वावधान में

भोपाल। खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन, भोपाल द्वारा प्राप्त शिकायतों तथा खाद्य सुरक्षा मानकों के अनुपालन की जांच

56 भोग की शिकायत पर एक घंटे में पहुंची टीम प्रतिष्ठान से बेसन बर्फी, केक, पापड़ और क्रीम रोल के नमूने भी जांच के लिए

कोरबा, 28 सितंबर 2026। बलगी नगर स्थित शिव काली मंदिर में स्वर्गीय गिरवर सिंह बिसेन की पुण्य स्मृति एवं स्वर्गीय हनुमान

भोपाल। शासकीय गीतांजलि कन्या स्वशासी स्नातकोत्तर महाविद्यालय, भोपाल में

Advertisment

सच्ची और निष्पक्ष पत्रकारिता के लिए स्वेच्छानुसार सहयोग की अपेक्षा है। फोन पे और गूगल पे फोन नंबर 9425539577 है।

सच्ची और निष्पक्ष पत्रकारिता के लिए स्वेच्छानुसार सहयोग की अपेक्षा है। फोन पे और गूगल पे फोन नंबर 9425539577 है।

सच्ची और निष्पक्ष पत्रकारिता के लिए स्वेच्छानुसार सहयोग की अपेक्षा है। फोन पे और गूगल पे फोन नंबर 9425539577 है।

: जीवन का चित्र बनाएं

Admin

Thu, Sep 7, 2023
जिस प्रकार घर बनाने के लिए पहले उसका पेंसिल से कागज पर डिजाइन बनाना पड़ता है। डिजाइन बनाने के बाद उसकी प्रक्रिया होती है। आखिर में घर डिजाइन अनुसार तैयार होता है। यह बात हम अपने जीवन से जोड़ दें, तो अपना जीवन भी ऐसा ही है। जीवन में हमें जो बनना है उसका चित्र आज ही अपने मन में तैयार हो तो आगे जाकर हम वैसे ही बन सकते हैं। डॉ प्रकाश बाबा आमटे जब स्कूल में पढ़ते थे तभी उन्होंने सोचा था कि आगे जाकर मैं एक डॉक्टर बनेगा और गरीबों की सेवा करूंगा। आगे जाकर वो डॉक्टर ही बने और उन्होंने अपना पूरा जीवन गरीब आदिवासी जनता की सेवा के लिए समर्पित किया। उनको जो बनना था उसका चित्र पहले ही अपने मन में बनाया था। आपको भी ऐसा चित्र अपने मन में बनाना है। तो आगे जाकर आप जरूर वैसा बनोगे। एक पर्वतारोही था। वह हिमालय पर चढ़ रहा था। एक स्थान तक वह ऊपर गया, मगर किसी कारण से वह आगे नहीं जा सका। वह वहां से ही नीचे आ गया। तो भी उसके दोस्तों को बड़ा अच्छा लगा। उन्होंने इसका एक सम्मान समारोह रखा। वहां उसे बोलने के लिए कहां। वह बोलने के लिए उठा उसने देखा स्टेज पर हिमालय का फोटो लगाया गया था। उस फोटो को देखकर उसने कहा, हे हिमालय तुझे जितना बढ़ाना था वो तू बढ़ गया, अभी तू बढ़ नहीं सकता, मगर मेरे पास आज भी वो हिम्मत है, मेहनत करने की शक्ति है, आज या कल मैं तुझे जरूर पार करूंगा। उस पर्वतारोही के मन में हिमालय पार करने का चित्र स्पष्ट था। वैसे ही जीवन में हमें जो बनना है इसका स्पष्ट चित्र हमारे मन में होना जरूरी है। तब जाकर हम वैसा बन सकते हैं। जब वह चित्र तैयार हो जाए तो बस आपको योजना बनाकर उसपर कार्य करना है। क्योंकि कार्य करेंगे तो ही परिणाम आएगा।  

विज्ञापन

जरूरी खबरें