BREAKING NEWS

विश्व मधुमेह दिवस: आखिर क्यों हर घर तक पहुंच गया मधुमेह ?

जबलपुर संभागीय खाद्य एवं औषधि प्रयोगशाला को मिला NABL प्रमाण पत्र

भोपाल,राष्ट्रऋषि दत्तोपंत ठेंगड़ी जी की 106वीं जयंती पर संगोष्ठी आयोजित

भोपाल। खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता सुनिश्चित करने, मिलावट पर प्रभावी नियंत्रण तथा आम नागरिकों को सुरक्षित एवं

धनतेरस: केवल सोना-चांदी खरीदने का पर्व नहीं, स्वास्थ्य, समृद्धि और जीवन-सुरक्षा का संदेश

Advertisment

सच्ची और निष्पक्ष पत्रकारिता के लिए स्वेच्छानुसार सहयोग की अपेक्षा है। फोन पे और गूगल पे फोन नंबर 9425539577 है।

सच्ची और निष्पक्ष पत्रकारिता के लिए स्वेच्छानुसार सहयोग की अपेक्षा है। फोन पे और गूगल पे फोन नंबर 9425539577 है।

सच्ची और निष्पक्ष पत्रकारिता के लिए स्वेच्छानुसार सहयोग की अपेक्षा है। फोन पे और गूगल पे फोन नंबर 9425539577 है।

निरीक्षण के दौरान मेस में खाद्य कारोबार लाइसेंस, कर्मचारियों के मेडिकल : मैनिट के हॉस्टल में फूड पॉइजनिंग की शिकायत, खाद्य विभाग ने लिए 7 नमूने

Ashwani Kumar Sinha

Sat, Oct 10, 2026

मैनिट के हॉस्टल में फूड पॉइजनिंग की शिकायत, खाद्य विभाग ने लिए 7 नमूने

मेस में खाद्य सुरक्षा संबंधी कई दस्तावेज नहीं मिले, जांच रिपोर्ट के आधार पर होगी वैधानिक कार्रवाई

भोपाल। मौलाना आजाद राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान (मैनिट), भोपाल के हॉस्टल नंबर-10 के सी.डी. ब्लॉक में विद्यार्थियों के भोजन से जुड़ी फूड पॉइजनिंग की शिकायत पर खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन की टीम ने 10 अक्टूबर को जांच की। टीम ने मेस से खाद्य पदार्थों के सात नमूने लिए।

इनमें उड़द दाल, मूंगफली दाना और मोटी सेवई के तीन विधिक नमूने तथा चना दाल, छोला, चावल और अरहर दाल के चार सर्विलांस नमूने शामिल हैं।

निरीक्षण के दौरान मेस में खाद्य कारोबार लाइसेंस, कर्मचारियों के मेडिकल फिटनेस प्रमाण-पत्र, पेस्ट कंट्रोल कार्यक्रम और FoSTaC प्रशिक्षण से संबंधित अभिलेख उपलब्ध नहीं मिले।

विभाग के अनुसार, सभी नमूनों को जांच के लिए प्रयोगशाला भेजने की कार्रवाई की जा रही है। जांच रिपोर्ट और निरीक्षण में सामने आई कमियों के आधार पर नियमानुसार आगे की कार्रवाई की जाएगी।

खाद्य सुरक्षा विभाग ने विद्यार्थियों को सुरक्षित एवं गुणवत्तापूर्ण भोजन उपलब्ध कराने के उद्देश्य से संस्थागत मेस और अन्य खाद्य प्रतिष्ठानों में खाद्य सुरक्षा मानकों का पालन सुनिश्चित करने के लिए कार्रवाई जारी रखने की बात कही है।

नोट: खाद्य नमूनों की प्रयोगशाला रिपोर्ट आने तक भोजन में मिलावट या खाद्य विषाक्तता की पुष्टि नहीं हुई है।

विज्ञापन

जरूरी खबरें