BREAKING NEWS

विश्व मधुमेह दिवस: आखिर क्यों हर घर तक पहुंच गया मधुमेह ?

जबलपुर संभागीय खाद्य एवं औषधि प्रयोगशाला को मिला NABL प्रमाण पत्र

भोपाल,राष्ट्रऋषि दत्तोपंत ठेंगड़ी जी की 106वीं जयंती पर संगोष्ठी आयोजित

भोपाल। खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता सुनिश्चित करने, मिलावट पर प्रभावी नियंत्रण तथा आम नागरिकों को सुरक्षित एवं

धनतेरस: केवल सोना-चांदी खरीदने का पर्व नहीं, स्वास्थ्य, समृद्धि और जीवन-सुरक्षा का संदेश

Advertisment

सच्ची और निष्पक्ष पत्रकारिता के लिए स्वेच्छानुसार सहयोग की अपेक्षा है। फोन पे और गूगल पे फोन नंबर 9425539577 है।

सच्ची और निष्पक्ष पत्रकारिता के लिए स्वेच्छानुसार सहयोग की अपेक्षा है। फोन पे और गूगल पे फोन नंबर 9425539577 है।

सच्ची और निष्पक्ष पत्रकारिता के लिए स्वेच्छानुसार सहयोग की अपेक्षा है। फोन पे और गूगल पे फोन नंबर 9425539577 है।

पेयजल, साफ-सफाई और चौकीदारों के व्यवहार को लेकर भी छात्राओं ने बताईं : भोपाल शासकीय कन्या छात्रावास में भोजन में इल्ली मिलने की शिकायत, खाद्य सुरक्षा विभाग ने लिए 7 नमूने

Ashwani Kumar Sinha

Sun, Oct 11, 2026

शासकीय कन्या छात्रावास में भोजन में इल्ली मिलने की शिकायत, खाद्य सुरक्षा विभाग ने लिए 7 नमूने

पेयजल, साफ-सफाई और चौकीदारों के व्यवहार को लेकर भी छात्राओं ने बताईं समस्याएं

भोपाल, 11 अक्टूबर। पंचशील नगर स्थित शासकीय कन्या महाविद्यालय के छात्रावास में भोजन में इल्ली मिलने की शिकायत पर खाद्य सुरक्षा विभाग ने निरीक्षण कर विभिन्न खाद्य पदार्थों के सात नमूने जांच के लिए एकत्र किए। प्रयोगशाला रिपोर्ट आने के बाद नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।

खाद्य सुरक्षा अधिकारी पंकज श्रीवास्तव ने निरीक्षण के दौरान रसोईघर और खाद्य सामग्री का जायजा लिया। विभाग के अनुसार, मौके पर रसोईघर में साफ-सफाई की स्थिति संतोषजनक प्रतीत हुई और खाद्यान्न सामग्री पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध थी।

निरीक्षण के दौरान छात्राओं ने पेयजल की गुणवत्ता, कमरों की साफ-सफाई तथा छात्रावास में व्यवहार एवं संवाद से जुड़ी समस्याएं भी बताईं। चौकीदारों के व्यवहार को लेकर भी शिकायतें सामने आईं। छात्रावास की वार्डन मनीषा चौधरी को खाद्य सामग्री के सुरक्षित भंडारण, नियमित साफ-सफाई और भोजन की गुणवत्ता बनाए रखने के निर्देश दिए गए।

12 अक्टूबर को होगी बैठक

प्रकरण पर चर्चा और आवश्यक कार्रवाई के लिए 12 अक्टूबर को कलेक्टर की अध्यक्षता में जिला स्तरीय खाद्य सुरक्षा सलाहकार समिति की बैठक आयोजित की जाएगी। इसमें सहायक आयुक्त, आदिवासी कल्याण विभाग, प्रशांत आर्य को भी उपस्थित रहने के लिए कहा गया है। बैठक में छात्रावास से जुड़ी समस्याओं के निराकरण और संबंधित विभागों के बीच समन्वय पर चर्चा होगी।

खाद्य पदार्थों की जांच रिपोर्ट और उपलब्ध तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। वहीं, पेयजल, स्वच्छता और अन्य व्यवस्थागत समस्याओं के समाधान के लिए संबंधित विभागों एवं छात्रावास प्रबंधन से आवश्यक कदम उठाने की अपेक्षा की गई है।

विज्ञापन

जरूरी खबरें