BREAKING NEWS

भोप29 सितंबर को शासकीय कला एवं वाणिज्य (नवीन) महाविद्यालय, जहांगीराबाद में एनसीसी इकाई के तत्वावधान में

भोपाल। खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन, भोपाल द्वारा प्राप्त शिकायतों तथा खाद्य सुरक्षा मानकों के अनुपालन की जांच

56 भोग की शिकायत पर एक घंटे में पहुंची टीम प्रतिष्ठान से बेसन बर्फी, केक, पापड़ और क्रीम रोल के नमूने भी जांच के लिए

कोरबा, 28 सितंबर 2026। बलगी नगर स्थित शिव काली मंदिर में स्वर्गीय गिरवर सिंह बिसेन की पुण्य स्मृति एवं स्वर्गीय हनुमान

भोपाल। शासकीय गीतांजलि कन्या स्वशासी स्नातकोत्तर महाविद्यालय, भोपाल में

Advertisment

सच्ची और निष्पक्ष पत्रकारिता के लिए स्वेच्छानुसार सहयोग की अपेक्षा है। फोन पे और गूगल पे फोन नंबर 9425539577 है।

सच्ची और निष्पक्ष पत्रकारिता के लिए स्वेच्छानुसार सहयोग की अपेक्षा है। फोन पे और गूगल पे फोन नंबर 9425539577 है।

सच्ची और निष्पक्ष पत्रकारिता के लिए स्वेच्छानुसार सहयोग की अपेक्षा है। फोन पे और गूगल पे फोन नंबर 9425539577 है।

: नजरीया बदले

Admin

Mon, Sep 11, 2023
हमें अपनी दृष्टिकोण को बदलना मुश्किल होता है। हमारा एटीट्यूड और इंप्रेशन, स्वभाव और प्रभाव, हमें बदलने नहीं देता। हमारे स्वभाव को हमने स्वीकार किया है। मेरा स्वभाव ही कुछ ऐसा है कहकर हम बदलने नहीं चाहते। हमारे ऊपर औरों का प्रभाव होता है। अगर मैं बदलूं तो लोग क्या कहेंगे इसी कारण हम बदलने का विचार छोड़ देते हैं। जैसे हम कल थे आज वैसे ही जीते हैं। बस हम अपने जीवन के पीछे के पन्ने से आगे के पन्ने पर कैरी फॉरवर्ड करते रहते हैं। हमारे जीवन में कई उपलब्धियां टर्निंग पॉइंट आ जाते हैं। मगर हम उसे अपना नहीं सकते क्योंकि हम अपना दृष्टिकोण बदलते नहीं। इसीलिए अपना दृष्टिकोण बदलिये। क्योंकि जैसा हम देखते हैं वैसा हम बनते हैं। एक गांव में दीवार बनाने का कार्य चालू था। वहां तीन मजदूर काम कर रहे थे, वो एक ही जैसा काम कर रहे थे और उनकी मजदूरी एक जैसी ही थी। उनमें से एक को पूछा, "तुम क्या कर रहे हो ? " तो उसने बताया, मैं पेट के लिए कम कर रहा हूं ।" दूसरे से पूछा, तो उसने कहा मैं ईट लगा रहा हूं ।" तीसरे को पूछा तो उसने कहा, मैं एक सुंदर स्मारक बना रहा हूं।" जबकि तीनों एक जैसा ही कम कर रहे थे, फिर भी उस काम के प्रति तीनों की भावना अलग थी । उसमें तीसरे का विचार उच्च था । हमें भी ऐसा ही उच्च विचार करना है।

विज्ञापन

जरूरी खबरें