BREAKING NEWS

मातृभाषा के प्रति जागरूकता बढ़ाने का कार्य कर रही

राष्ट्र सेविका समिति, भोपाल विभाग द्वारा आयोजित सात दिवसीय प्रारंभिक प्रशिक्षण वर्ग व प्रकट उत्सव

जिला प्रशासन एवं महिला एवं बाल विकास विभाग कोरबा छत्तीसगढ़ ने बाल विवाह की रोकथाम को लेकर विशेष सतर्कता बरतने के निर्देश

भोपाल: भारतीय खाद्य निगम के क्षेत्रीय कार्यालय, एम.पी. नगर में डॉ. भीमराव आंबेडकर की जयंती पर

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ और डॉ. अंबेडकर” विषय पर विशेष व्याख्यान

Advertisment

सच्ची और निष्पक्ष पत्रकारिता के लिए स्वेच्छानुसार सहयोग की अपेक्षा है। फोन पे और गूगल पे फोन नंबर 9425539577 है।

सच्ची और निष्पक्ष पत्रकारिता के लिए स्वेच्छानुसार सहयोग की अपेक्षा है। फोन पे और गूगल पे फोन नंबर 9425539577 है।

सच्ची और निष्पक्ष पत्रकारिता के लिए स्वेच्छानुसार सहयोग की अपेक्षा है। फोन पे और गूगल पे फोन नंबर 9425539577 है।

: भोपाल के प्रेम नगर झुग्गी बस्ती में ब्रह्माकुमारीज़ ने मनाया महिला दिवस, आध्यात्मिकता अपनाने का दिया संदेश

Admin

Sun, Mar 9, 2025
भोपाल के प्रेम नगर झुग्गी बस्ती में ब्रह्माकुमारीज़ ने मनाया महिला दिवस, आध्यात्मिकता अपनाने का दिया संदेश भोपाल। प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय के कृष्णा नगर सेवा केंद्र द्वारा प्रेम नगर झुग्गी बस्ती में अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर एक विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम में अनेक महिलाओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। कार्यक्रम में बीके मधु बहन, बीके पूनम बहन, बीके गंगा बहन सहित अन्य बहनों ने महिलाओं को संबोधित किया और उनके सशक्तिकरण पर बल दिया। उन्होंने कहा कि नारी शक्ति का प्रतीक है और संसार को सुंदर बनाने में उसकी महत्वपूर्ण भूमिका होती है। यदि नारी का व्यक्तित्व और विचार सकारात्मक एवं आध्यात्मिक हों, तो परिवार और समाज दोनों का उत्थान संभव है। इस अवसर पर महिलाओं को आध्यात्मिकता अपनाने और परमात्मा की याद से जीवन को परिवर्तन करने का संदेश दिया गया। वक्ताओं ने कहा कि जब नारी अपने देवत्व स्वरूप को धारण कर परमात्मा शिव से सच्चा संबंध जोड़ती है, तभी सच्चे अर्थों में महिला दिवस का वास्तविक महत्व सिद्ध होता है। कार्यक्रम के अंत में महिलाओं ने संकल्प लिया कि वे अपने जीवन को ईश्वरीय ज्ञान, योग और परमात्मा की याद के माध्यम से सकारात्मक रूप से परिवर्तित करेंगी और इस संसार को स्वर्ग बनाने में योगदान देंगी। कार्यक्रम का समापन आध्यात्मिक शांति और प्रेरणादायक संदेशों के साथ किया गया, जिसमें उपस्थित समस्त माताओं एवं बहनों ने हर्षोल्लास के साथ भाग लिया।

विज्ञापन

जरूरी खबरें