BREAKING NEWS

विश्व मधुमेह दिवस: आखिर क्यों हर घर तक पहुंच गया मधुमेह ?

जबलपुर संभागीय खाद्य एवं औषधि प्रयोगशाला को मिला NABL प्रमाण पत्र

भोपाल,राष्ट्रऋषि दत्तोपंत ठेंगड़ी जी की 106वीं जयंती पर संगोष्ठी आयोजित

भोपाल। खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता सुनिश्चित करने, मिलावट पर प्रभावी नियंत्रण तथा आम नागरिकों को सुरक्षित एवं

धनतेरस: केवल सोना-चांदी खरीदने का पर्व नहीं, स्वास्थ्य, समृद्धि और जीवन-सुरक्षा का संदेश

Advertisment

सच्ची और निष्पक्ष पत्रकारिता के लिए स्वेच्छानुसार सहयोग की अपेक्षा है। फोन पे और गूगल पे फोन नंबर 9425539577 है।

सच्ची और निष्पक्ष पत्रकारिता के लिए स्वेच्छानुसार सहयोग की अपेक्षा है। फोन पे और गूगल पे फोन नंबर 9425539577 है।

सच्ची और निष्पक्ष पत्रकारिता के लिए स्वेच्छानुसार सहयोग की अपेक्षा है। फोन पे और गूगल पे फोन नंबर 9425539577 है।

दो माह तक प्रभावी रहेगा आदेश : भोपाल। शहर के प्रमुख मार्ग रोशनपुरा चौराहे पर धरना, प्रदर्शन, आंदोलन, हड़ताल और पुतला दहन जैसे कार्यक्रमों पर प्रतिबंध

Ashwani Kumar Sinha

Mon, Oct 19, 2026

रोशनपुरा चौराहे पर धरना-प्रदर्शन और पुतला दहन प्रतिबंधित

भोपाल। शहर के प्रमुख मार्ग रोशनपुरा चौराहे पर धरना, प्रदर्शन, आंदोलन, हड़ताल और पुतला दहन जैसे कार्यक्रमों पर प्रतिबंधात्मक आदेश जारी किया गया है। पुलिस आयुक्त संजय कुमार ने 19 अक्टूबर 2026 को भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता, 2023 की धारा 163 के तहत यह आदेश जारी किया।

आदेश के अनुसार, रोशनपुरा चौराहा राजभवन, एयरपोर्ट, हमीदिया अस्पताल और गांधी मेडिकल कॉलेज सहित महत्वपूर्ण स्थलों तक आवागमन का प्रमुख मार्ग है। यहां प्रदर्शन से यातायात बाधित होने तथा एम्बुलेंस, फायर ब्रिगेड जैसी आपातकालीन सेवाओं के आवागमन में परेशानी होने की आशंका रहती है।

दो माह तक प्रभावी रहेगा आदेश

आदेश तत्काल प्रभाव से आगामी दो माह तक लागू रहेगा। समयाभाव के कारण इसे एकपक्षीय रूप से जारी किया गया है। आदेश से प्रभावित व्यक्ति नियमानुसार छूट के लिए पुलिस आयुक्त के समक्ष आवेदन कर सकता है।

इस आदेश का उद्देश्य यातायात सुचारु रखना, आपातकालीन सेवाओं का निर्बाध संचालन सुनिश्चित करना और आम नागरिकों को आवागमन में होने वाली परेशानी से बचाना है।

विज्ञापन

जरूरी खबरें