: अखिल भारतीय ग्राहक पंचायत भोपाल महानगर द्वारा जिला शिक्षा अधिकारी भोपाल और संचालक लोक शिक्षण संचनालय को शिक्षा की एकरूपता और अभिभावकों पर अतिरिक्त आर्थिक बोझ न पड़े इस हेतु ज्ञापन सौंपा
Admin
Wed, Feb 19, 2025
अखिल भारतीय ग्राहक पंचायत भोपाल महानगर द्वारा शिक्षा में एकरुपता और अभिभावकों पर अतिरिक्त आर्थिक बोझ न पड़े हेतु संचालक लोक शिक्षण संचनालय, भोपाल और जिला शिक्षा अधिकारी, भोपाल को ज्ञापन सौंपा।
सीबीएसई से संबद्ध स्कूलों में कक्षा 1 से 8 तक एनसीईआरटी पुस्तकों के उपयोग को अनिवार्य करने हेतु मिलकर ज्ञापन सौंपा,
कि मध्य प्रदेश के सीबीएसई से संबद्ध विभिन्न विद्यालयों में कक्षा 1 से 8 तक अलग-अलग प्रकाशकों की पुस्तकें प्रयोग की जा रही हैं, जिससे शिक्षा की एकरूपता भंग हो रही है और अभिभावकों पर अतिरिक्त आर्थिक बोझ भी पड़ रहा है।
यह सर्वविदित है कि सीबीएसई ने कक्षा 9 से 12 तक एनसीईआरटी पुस्तकों को अनिवार्य किया है, तथा कक्षा 1 से 8 के लिए भी इसका उपयोग करने की सिफारिश की है। कई राज्यों में इस दिशा में कदम उठाए गए हैं ताकि छात्रों को गुणवत्तापूर्ण एवं सस्ती शिक्षा उपलब्ध हो सके।
जिसमें मुख्य निवेदन किया:
1. भोपाल जिले के सभी सीबीएसई से संबद्ध स्कूलों में कक्षा 1 से 8 तक के लिए एनसीईआरटी पुस्तकों का उपयोग अनिवार्य किया जाए।
2. इस संबंध में आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए जाएं ताकि निजी प्रकाशकों द्वारा महंगी पुस्तकें बेचकर अभिभावकों पर आर्थिक भार न डाला जाए।
3. शिक्षा में समानता और गुणवत्तापूर्ण शिक्षा सुनिश्चित करने के लिए प्रशासनिक स्तर पर ठोस कदम उठाए जाएं।
और निवेदन एवम् अनुरोध किया कि इस विषय पर शीघ्र निर्णय लेते हुए आवश्यक आदेश जारी करें, अगर आपने पूर्व में आदेश करे होंगे तो उस पर जानकारी लेकर स्मरण पत्र जारी करें ।
विज्ञापन