BREAKING NEWS

विश्व मधुमेह दिवस: आखिर क्यों हर घर तक पहुंच गया मधुमेह ?

जबलपुर संभागीय खाद्य एवं औषधि प्रयोगशाला को मिला NABL प्रमाण पत्र

भोपाल,राष्ट्रऋषि दत्तोपंत ठेंगड़ी जी की 106वीं जयंती पर संगोष्ठी आयोजित

भोपाल। खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता सुनिश्चित करने, मिलावट पर प्रभावी नियंत्रण तथा आम नागरिकों को सुरक्षित एवं

धनतेरस: केवल सोना-चांदी खरीदने का पर्व नहीं, स्वास्थ्य, समृद्धि और जीवन-सुरक्षा का संदेश

Advertisment

सच्ची और निष्पक्ष पत्रकारिता के लिए स्वेच्छानुसार सहयोग की अपेक्षा है। फोन पे और गूगल पे फोन नंबर 9425539577 है।

सच्ची और निष्पक्ष पत्रकारिता के लिए स्वेच्छानुसार सहयोग की अपेक्षा है। फोन पे और गूगल पे फोन नंबर 9425539577 है।

सच्ची और निष्पक्ष पत्रकारिता के लिए स्वेच्छानुसार सहयोग की अपेक्षा है। फोन पे और गूगल पे फोन नंबर 9425539577 है।

: अखिल भारतीय ग्राहक पंचायत, भोपाल द्वारा आज निजी विद्यालयों की पुस्तकों की मूल्य निर्धारण के संबंध में कलेक्टर को सौपा ज्ञापन

Admin

Thu, Sep 19, 2024

भोपाल के निजी विद्यालयों में कक्षा 1 से 12 वीं तक की पुस्तको के मूल्य निर्धारण के संबंध में, कलेक्टर भोपाल को ज्ञापन सौंपते अखिल भारतीय ग्राहक पंचायत भोपाल के पदाधिकारी एवम् सदस्य गण

भोपाल के  निजी स्कूलों द्वारा कक्षा 1 से 12 वीं तक की कक्षाओं में शासन द्वारा अधिकृत पुस्तको के अतिरिक्त अपने-अपने हिसाब से अपनी पसंद के निजी प्रकाशन की पुस्तकें पाठ्‌यक्रम में पढ़ाई जा रही हैं, जो कि अनावश्यक व अत्याधिक मंहगी भी हैं, जिससे बच्चों पर अतिरिक्त पाठ्यक्रम का मानसिक दबाब व तनाव भी महसूस किया जा रहा है तथा पालको पर आर्थिक बोझ भी बढ़ रहा है। शासकीय स्कू‌लो की अपेक्षा निजी स्कूलों का पाठ्‌यक्रम भी कुछ अलग होता है जिसके कारण शासकीय स्कूलो और निजी स्कूलो की एक ही कक्षा की पुस्तको के मूल्यों में जमीन आसमान का अंतर है। निजी स्कूलों द्वारा पाठ्यक्रम में शामिल निजी प्रकाशन की अतिरिक्त पुस्तकों के कारण बच्चों पर मानसिक दबाब व तनाव और पालको पर बढ़ते आर्थिक बोझ को दृष्टिगत रखते हुए कलेक्टर भिंड द्वारा जिले में निजी स्कूलो में पुस्तको के मूल्य निर्धारित कर दिये गये हैं जिसकी कॉपी सलग्न भी की गई। अतः भोपाल जिले के स्कूलो में कक्षा-1 से 12वी तक की निजी स्कूलों में पढ़ाई जाने वाली पुस्तकों का अधिकतम मूल्य शीघ्रता से निर्धारित करने का अनुरोध किया गया, ताकि आम नागरिकों व बच्चों को राहत मिल सके।

विज्ञापन

जरूरी खबरें