BREAKING NEWS

भोप29 सितंबर को शासकीय कला एवं वाणिज्य (नवीन) महाविद्यालय, जहांगीराबाद में एनसीसी इकाई के तत्वावधान में

भोपाल। खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन, भोपाल द्वारा प्राप्त शिकायतों तथा खाद्य सुरक्षा मानकों के अनुपालन की जांच

56 भोग की शिकायत पर एक घंटे में पहुंची टीम प्रतिष्ठान से बेसन बर्फी, केक, पापड़ और क्रीम रोल के नमूने भी जांच के लिए

कोरबा, 28 सितंबर 2026। बलगी नगर स्थित शिव काली मंदिर में स्वर्गीय गिरवर सिंह बिसेन की पुण्य स्मृति एवं स्वर्गीय हनुमान

भोपाल। शासकीय गीतांजलि कन्या स्वशासी स्नातकोत्तर महाविद्यालय, भोपाल में

Advertisment

सच्ची और निष्पक्ष पत्रकारिता के लिए स्वेच्छानुसार सहयोग की अपेक्षा है। फोन पे और गूगल पे फोन नंबर 9425539577 है।

सच्ची और निष्पक्ष पत्रकारिता के लिए स्वेच्छानुसार सहयोग की अपेक्षा है। फोन पे और गूगल पे फोन नंबर 9425539577 है।

सच्ची और निष्पक्ष पत्रकारिता के लिए स्वेच्छानुसार सहयोग की अपेक्षा है। फोन पे और गूगल पे फोन नंबर 9425539577 है।

: 5 मिनट गुस्सा में 2 घंटे की कार्यक्षमता जल जाती है

Admin

Sun, Sep 3, 2023
रात को शरीर सो जाता है, लेकिन मन नहीं सोता मन तो स्वप्न के अंदर भटकता रहता है, सारी रात कार्य करता रहता है सुबह उठो तो इतनी थकावट लगेगी की सुबह उठने के बाद भी फ्रेशनेस नहीं हूं, क्योंकि सारी रात मन ने तो काम किया कोई ना कोई स्वप्न के रूप में भटकता रहा। भटकने वाला इंसान थकेगा या नहीं थकेगा। मेडिकल साइंस के रिसर्च द्वारा यह पता किया गया है कि एक व्यक्ति 5 मिनट बायलिंग टेंपर  पर गुस्सा करता है। 5 मिनट गुस्सा कर ले और बहुत जोर-जोर से क्रोध में आ जाए, तो 2 घंटे की कार्य क्षमता जल जाती है। 2 घंटे तक वह अपने मन को एकाग्र नहीं कर सकता, किसी भी कार्य में कोई भी निर्णय लेना हो, या क्रोध वाली स्थिति में कोई निर्णय भी लेना पड़े, तो वह गलत निर्णय ले लेगा। वह दो घंटा क्या करेगा ? वह 10 लोगों को ढूंढेगा, जिसके सामने अपने आप को जस्टिफाई करेगा। कि मैंने जो इसके ऊपर गुस्सा किया वह ठीक किया। वह रोज ऐसा ही करता है। जब उसको दस व्यक्ति मिल जाते हैं, ये कहने वाला की हां तुमने ठीक किया, अच्छा किया जो उसको पाठ पढ़ाया आज। तब जाकर के उसका मन रिलैक्स होता है। 10 में से एक ने भी अगर यह कह दिया किया कि ये तुमने ठीक नहीं किया । तुम्हें गुस्सा नहीं करना चाहिए था। तो क्या होगा ?  फिर से आग भड़क उठती है। उसमें और 2 घंटे खत्म हो जाते हैं। इस तरह कई बार व्यक्ति 8 घंटा कुछ नहीं कर पता। कहने में भी आता है कि आज का दिन बेकार चला गया। सारा दिन कोई काम नहीं हुआ। 5 मिनट गुस्से से, 2 घंटे की अगर कार्य क्षमता जलती हो तो 5 मिनट का मेंटल रिलैक्सेशन, 2 घंटे की कार्य क्षमता को बढ़ा देता है। इसलिए सुबह उठकर 20 मिनट अपने मन को शांत कर फिर दिनचर्या को आरंभ करें। योग का दूसरा नाम ही प्रयोग है। सुबह उठते हैं तो 20 मिनट योग/ध्यान (मेडिटेशन) करे।

विज्ञापन

जरूरी खबरें