BREAKING NEWS

56 भोग की शिकायत पर एक घंटे में पहुंची टीम प्रतिष्ठान से बेसन बर्फी, केक, पापड़ और क्रीम रोल के नमूने भी जांच के लिए

कोरबा, 28 सितंबर 2026। बलगी नगर स्थित शिव काली मंदिर में स्वर्गीय गिरवर सिंह बिसेन की पुण्य स्मृति एवं स्वर्गीय हनुमान

भोपाल। शासकीय गीतांजलि कन्या स्वशासी स्नातकोत्तर महाविद्यालय, भोपाल में

भोपाल। आयुक्त खाद्य सुरक्षा एवं नियंत्रक, खाद्य एवं औषधि प्रशासन, मध्यप्रदेश के निर्देश पर गठित संभागीय उड़न दस्ते ने

25 सितंबर। शासकीय भगवत सहाय महाविद्यालय, ग्वालियर के स्वामी विवेकानंद कैरियर मार्गदर्शन प्रकोष्ठ के

Advertisment

सच्ची और निष्पक्ष पत्रकारिता के लिए स्वेच्छानुसार सहयोग की अपेक्षा है। फोन पे और गूगल पे फोन नंबर 9425539577 है।

सच्ची और निष्पक्ष पत्रकारिता के लिए स्वेच्छानुसार सहयोग की अपेक्षा है। फोन पे और गूगल पे फोन नंबर 9425539577 है।

सच्ची और निष्पक्ष पत्रकारिता के लिए स्वेच्छानुसार सहयोग की अपेक्षा है। फोन पे और गूगल पे फोन नंबर 9425539577 है।

20 सितंबर को भोपाल में होगा RSS ‘शाखा संगम’, 50 हजार लोगों की जुटान : सर कार्यवाह दत्तात्रेय होसबाले करेंगे संबोधित; 30 हजार से अधिक युवा स्वयंसेवक करेंगे शारीरिक प्रदर्शन

Ashwani Kumar Sinha

Tue, Sep 8, 2026

20 सितंबर को भोपाल में होगा ‘शाखा संगम’, 50 हजार लोगों की जुटान

सर कार्यवाह दत्तात्रेय होसबाले करेंगे संबोधित; 30 हजार से अधिक युवा स्वयंसेवक करेंगे शारीरिक प्रदर्शन

भोपाल। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सर कार्यवाह दत्तात्रेय होसबाले 20 सितंबर को भोपाल के लाल परेड मैदान में आयोजित होने वाले ‘शाखा संगम’ में करीब 50 हजार लोगों को संबोधित करेंगे। संघ के शताब्दी वर्ष के अवसर पर आयोजित इस कार्यक्रम में 30 हजार से अधिक युवा एवं किशोर स्वयंसेवकों के शामिल होने की संभावना है।

कार्यक्रम दोपहर 3 बजे से शाम 6 बजे तक आयोजित होगा। इसमें भोपाल विभाग के 5 जिलों के 26 नगरों (8 खंड में कुल 32 इकाइयों) की करीब 250 बस्तियों के 997 मोहल्ले में संचालित लगभग 800 शाखाओं से स्वयंसेवक भाग लेंगे।

युवा स्वयंसेवकों का विशेष शारीरिक प्रदर्शन

‘शाखा संगम’ में स्वयंसेवकों द्वारा संघ की शारीरिक गतिविधियों का सामूहिक प्रदर्शन आकर्षण का प्रमुख केंद्र रहेगा।

इसमें तीन आसन—1 उत्कटासन

2 अर्ध कटी चक्रासन

3 अर्ध चक्रासन

इसके साथ तीन व्यायाम योग—1 शिवयोग

2 नियुद्ध योग

3 नमस्कार योग

तथा तीन उपविश योग—1 स्कंध योग

2 प्रणाम योग

3 करतल योग

का प्रदर्शन किया जाएगा।

शताब्दी वर्ष में शाखा विस्तार पर जोर

संघ के प्रचार विभाग के अनुसार, शताब्दी वर्ष में संगठन विस्तार के उद्देश्य से भोपाल में मोहल्ले-मोहल्ले और बस्तियों में नई शाखाएं प्रारंभ की गई हैं। इन्हीं शाखाओं से जुड़े युवा एवं किशोर स्वयंसेवकों को ‘शाखा संगम’ में विशेष रूप से सहभागी बनाया जा रहा है।

सर कार्यवाह दत्तात्रेय होसबाले अपने संबोधन में समाज के सामने मौजूद समकालीन चुनौतियों, राष्ट्र एवं समाज के भविष्य के लक्ष्यों तथा इतिहास से मिलने वाली सीख पर मार्गदर्शन देंगे। लाल परेड मैदान में होने वाला यह आयोजन भोपाल में संघ की शाखाओं के सामूहिक स्वरूप और युवा सहभागिता को प्रदर्शित करने वाला प्रमुख कार्यक्रम होगा।

विज्ञापन

जरूरी खबरें