BREAKING NEWS

विश्व मधुमेह दिवस: आखिर क्यों हर घर तक पहुंच गया मधुमेह ?

जबलपुर संभागीय खाद्य एवं औषधि प्रयोगशाला को मिला NABL प्रमाण पत्र

भोपाल,राष्ट्रऋषि दत्तोपंत ठेंगड़ी जी की 106वीं जयंती पर संगोष्ठी आयोजित

भोपाल। खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता सुनिश्चित करने, मिलावट पर प्रभावी नियंत्रण तथा आम नागरिकों को सुरक्षित एवं

धनतेरस: केवल सोना-चांदी खरीदने का पर्व नहीं, स्वास्थ्य, समृद्धि और जीवन-सुरक्षा का संदेश

Advertisment

सच्ची और निष्पक्ष पत्रकारिता के लिए स्वेच्छानुसार सहयोग की अपेक्षा है। फोन पे और गूगल पे फोन नंबर 9425539577 है।

सच्ची और निष्पक्ष पत्रकारिता के लिए स्वेच्छानुसार सहयोग की अपेक्षा है। फोन पे और गूगल पे फोन नंबर 9425539577 है।

सच्ची और निष्पक्ष पत्रकारिता के लिए स्वेच्छानुसार सहयोग की अपेक्षा है। फोन पे और गूगल पे फोन नंबर 9425539577 है।

मरीज की सहमति मिलने पर भी प्रतिबंधित प्रचार को वैध नहीं माना : इलाज से पहले और बाद की तस्वीरों व मरीजों के प्रशंसापत्र से प्रचार पर रोक, NMC के नए दिशा-निर्देश

Ashwani Kumar Sinha

Sun, Oct 18, 2026

इलाज से पहले और बाद की तस्वीरों व मरीजों के प्रशंसापत्र से प्रचार पर रोक, NMC के नए दिशा-निर्देश

नई दिल्ली। मरीजों के इलाज को व्यावसायिक प्रचार का माध्यम बनाने और चिकित्सा सेवाओं के बारे में भ्रामक दावों पर रोक लगाने के लिए नेशनल मेडिकल कमीशन (NMC) ने 6 अक्टूबर 2026 को चिकित्सा संस्थानों एवं पंजीकृत चिकित्सकों के नैतिक विज्ञापन और सार्वजनिक संचार संबंधी दिशा-निर्देश जारी किए हैं। ये दिशा-निर्देश तत्काल प्रभाव से लागू किए गए हैं।

इन दिशा-निर्देशों के अनुसार, डॉक्टर और अस्पताल मरीजों की इलाज से पहले तथा इलाज के बाद की तस्वीरों, उपचार की सफलता की कहानियों, मरीजों के प्रशंसापत्र या व्यक्तिगत अनुभवों का उपयोग अपनी चिकित्सा सेवाओं के प्रचार के लिए नहीं कर सकते। मरीज की सहमति मिलने पर भी प्रतिबंधित प्रचार को वैध नहीं माना जाएगा। इसका उद्देश्य मरीजों की भावनाओं का व्यावसायिक लाभ के लिए इस्तेमाल रोकना और चिकित्सा क्षेत्र में नैतिकता बनाए रखना है।

दिशा-निर्देशों में सोशल मीडिया, वेबसाइट और अन्य डिजिटल माध्यमों पर किए जाने वाले प्रचार को भी शामिल किया गया है। डॉक्टरों और अस्पतालों द्वारा शत-प्रतिशत सफलता, निश्चित इलाज, चमत्कारिक उपचार या स्वयं को सर्वश्रेष्ठ बताने जैसे भ्रामक अथवा अप्रमाणित दावों पर रोक लगाई गई है। फर्जी या भुगतान करके प्राप्त समीक्षाओं तथा मरीजों की अनुशंसाओं के प्रचार पर भी प्रतिबंधात्मक प्रावधान हैं।

हालांकि, मरीजों की पहचान गोपनीय रखते हुए आवश्यक सहमति के साथ वास्तविक वैज्ञानिक और शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए केस संबंधी जानकारी साझा करने की अनुमति निर्धारित शर्तों के अधीन है। डॉक्टर अपनी योग्यता, पंजीकरण, उपलब्ध चिकित्सा सुविधाओं और सेवाओं के बारे में तथ्यात्मक जानकारी भी दे सकते हैं।

इन दिशा-निर्देशों का व्यापक उद्देश्य चिकित्सा सेवाओं के व्यावसायीकरण पर अंकुश लगाना, मरीजों की निजता की रक्षा करना और आम नागरिकों को भ्रामक विज्ञापनों के आधार पर इलाज चुनने से बचाना है। नियमों का उल्लंघन होने पर संबंधित चिकित्सक के विरुद्ध निर्धारित प्रक्रिया के तहत अनुशासनात्मक कार्रवाई की जा सकती है।

विज्ञापन

जरूरी खबरें