BREAKING NEWS

विश्व पर्यावरण दिवस पर महिला मंडल ने दिया स्वच्छता और वृक्षारोपण का संदेश

आज ही के दिन, 5 जून 1973 को राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के द्वितीय सरसंघचालक, श्रद्धेय Madhav Sadashiv Golwalkar का नागपुर

नागपुर में RSS के राष्ट्रीय कार्यकर्ता विकास वर्ग-द्वितीय का समापन, कुमार मंगलम बिड़ला रहे मुख्य अतिथि

तुलसी बस्ती के पांचों मोहल्लों में चलेगा इको ब्रिक्स अभियान

ध्येय के प्रति समर्पित जीवन ही राष्ट्र निर्माण का आधार : विजय दीक्षित

Advertisment

सच्ची और निष्पक्ष पत्रकारिता के लिए स्वेच्छानुसार सहयोग की अपेक्षा है। फोन पे और गूगल पे फोन नंबर 9425539577 है।

सच्ची और निष्पक्ष पत्रकारिता के लिए स्वेच्छानुसार सहयोग की अपेक्षा है। फोन पे और गूगल पे फोन नंबर 9425539577 है।

सच्ची और निष्पक्ष पत्रकारिता के लिए स्वेच्छानुसार सहयोग की अपेक्षा है। फोन पे और गूगल पे फोन नंबर 9425539577 है।

कार्यक्रम को स्वदेशी विचारधारा और देशहित की भावना से जोड़ा गया, : भोपाल में विदेशी ऑनलाइन कंपनियों के विरोध में व्यापारी संगठनों ने निकाली जागरूकता यात्रा

Ashwani Kumar Sinha

Mon, May 5, 2025


भोपाल में विदेशी ऑनलाइन कंपनियों के विरोध में व्यापारी संगठनों ने निकाली जागरूकता यात्रा

भोपाल, न्यू मार्केट:
भोपाल के प्रमुख व्यापारिक क्षेत्र न्यू मार्केट में आज अखिल भारतीय व्यापार मंच एवं न्यू मार्केट व्यापारी संघ के संयुक्त तत्वावधान में अमेज़ॉन, वॉलमार्ट, और फ्लिपकार्ट जैसी विदेशी ऑनलाइन कंपनियों के विरुद्ध एक जोरदार विरोध प्रदर्शन एवं जागरूकता यात्रा निकाली गई। इस अभियान का उद्देश्य स्थानीय ग्राहकों को स्वदेशी वस्तुओं की ओर प्रेरित करना और उन्हें ऑनलाइन खरीदारी की अपेक्षा स्थानीय दुकानदारों से ही खरीददारी करने हेतु जागरूक करना था।

यात्रा की शुरुआत न्यू मार्केट के मुख्य मार्ग से हुई, जहाँ व्यापारियों और कार्यकर्ताओं ने बैनर, पोस्टर व नारों के माध्यम से विदेशी ई-कॉमर्स कंपनियों के दुष्प्रभावों को उजागर किया। यात्रा का समापन श्रद्धा और एकजुटता के साथ खेड़ापति हनुमान मंदिर पर किया गया, जहाँ सभी उपस्थितजनों ने स्वदेशी को अपनाने का संकल्प लिया।

इस अवसर पर व्यापारी महासंघ के अध्यक्ष श्री नानक सिंह जी, उपाध्यक्ष श्री संजय बलेचा जी, अखिल भारतीय व्यापार मंच के सभी पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता, तथा न्यू मार्केट के समस्त व्यापारीगण भारी संख्या में उपस्थित रहे।

श्री नानक सिंह जी ने अपने संबोधन में कहा, “विदेशी ऑनलाइन कंपनियां न केवल हमारे स्थानीय व्यापार को नुकसान पहुँचा रही हैं, बल्कि देश की अर्थव्यवस्था को भी दीर्घकालिक रूप से प्रभावित कर रही हैं। हमें अपनी युवा पीढ़ी को जागरूक करना होगा कि वे सस्ते ऑफर्स के झांसे में न आएं, बल्कि अपने आस-पास के व्यापार को बढ़ावा दें।”

कार्यक्रम को स्वदेशी विचारधारा और देशहित की भावना से जोड़ा गया, जिसमें विशेष रूप से युवाओं को जोड़ने और स्थानीय अर्थव्यवस्था की मजबूती पर बल दिया गया।

इस आंदोलन को व्यापारी संगठनों ने देशभर में फैलाने की बात कही है ताकि भारत की जड़ें मजबूत हों और स्थानीय कारोबार को नया जीवन मिले।

विज्ञापन

जरूरी खबरें