BREAKING NEWS

विश्व मधुमेह दिवस: आखिर क्यों हर घर तक पहुंच गया मधुमेह ?

जबलपुर संभागीय खाद्य एवं औषधि प्रयोगशाला को मिला NABL प्रमाण पत्र

भोपाल,राष्ट्रऋषि दत्तोपंत ठेंगड़ी जी की 106वीं जयंती पर संगोष्ठी आयोजित

भोपाल। खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता सुनिश्चित करने, मिलावट पर प्रभावी नियंत्रण तथा आम नागरिकों को सुरक्षित एवं

धनतेरस: केवल सोना-चांदी खरीदने का पर्व नहीं, स्वास्थ्य, समृद्धि और जीवन-सुरक्षा का संदेश

Advertisment

सच्ची और निष्पक्ष पत्रकारिता के लिए स्वेच्छानुसार सहयोग की अपेक्षा है। फोन पे और गूगल पे फोन नंबर 9425539577 है।

सच्ची और निष्पक्ष पत्रकारिता के लिए स्वेच्छानुसार सहयोग की अपेक्षा है। फोन पे और गूगल पे फोन नंबर 9425539577 है।

सच्ची और निष्पक्ष पत्रकारिता के लिए स्वेच्छानुसार सहयोग की अपेक्षा है। फोन पे और गूगल पे फोन नंबर 9425539577 है।

अखिल भारतीय गुलाब प्रदर्शनी 8 से 10 जनवरी 2027 तक : भोपाल में गुलाब की कांट-छांट पर निःशुल्क कार्यशाला कल

Ashwani Kumar Sinha

Sat, Oct 17, 2026

भोपाल में गुलाब की कांट-छांट पर निःशुल्क कार्यशाला कल

भोपाल। मध्यप्रदेश रोज सोसायटी एवं संचालनालय उद्यानिकी एवं प्रक्षेत्र वानिकी के संयुक्त तत्वावधान में रविवार, 18 अक्टूबर 2026 को गुलाब के पौधों की कांट-छांट पर निःशुल्क कार्यशाला आयोजित की जाएगी।

कार्यशाला दो स्थानों पर होगी। पहला सत्र नेहरू गुलाब उद्यान, बरखेड़ा, भोपाल में सुबह 9 से 10:30 बजे तक तथा दूसरा सत्र शासकीय गुलाब उद्यान, लिंक रोड नंबर-1, भोपाल में सुबह 11 बजे से दोपहर 12:30 बजे तक आयोजित होगा।

कार्यशाला में गुलाब विशेषज्ञ पौधों की सही कांट-छांट, खाद प्रबंधन, कीट नियंत्रण और अधिक फूल प्राप्त करने की वैज्ञानिक तकनीकों की व्यावहारिक जानकारी देंगे। घरों में गुलाब उगाने वाले शौकीनों, नर्सरी संचालकों और बागवानी प्रेमियों को विशेषज्ञों से सीधे सवाल पूछने का अवसर भी मिलेगा।

गुलदाउदी और गुलाब प्रदर्शनी की तिथियां घोषित

मध्यप्रदेश रोज सोसायटी ने इस वर्ष की गुलदाउदी प्रदर्शनी 28 एवं 29 नवंबर 2026 को आयोजित करने की जानकारी दी है। वहीं, 46वीं अखिल भारतीय गुलाब प्रदर्शनी 8 से 10 जनवरी 2027 तक शासकीय गुलाब उद्यान, तुलसी नगर, भोपाल में आयोजित की जाएगी।

सोसायटी के पूर्व अध्यक्ष लक्ष्मेन्द्र माहेश्वरी के अनुसार, मध्यप्रदेश रोज सोसायटी और उद्यानिकी एवं प्रक्षेत्र वानिकी विभाग पिछले 46 वर्षों से संयुक्त रूप से अखिल भारतीय गुलाब प्रदर्शनी का आयोजन करते आ रहे हैं। यह आयोजन गुलाब प्रेमियों और बागवानी में रुचि रखने वाले लोगों के लिए विशेष आकर्षण का केंद्र रहता है।

विज्ञापन

जरूरी खबरें