BREAKING NEWS

भोप29 सितंबर को शासकीय कला एवं वाणिज्य (नवीन) महाविद्यालय, जहांगीराबाद में एनसीसी इकाई के तत्वावधान में

भोपाल। खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन, भोपाल द्वारा प्राप्त शिकायतों तथा खाद्य सुरक्षा मानकों के अनुपालन की जांच

56 भोग की शिकायत पर एक घंटे में पहुंची टीम प्रतिष्ठान से बेसन बर्फी, केक, पापड़ और क्रीम रोल के नमूने भी जांच के लिए

कोरबा, 28 सितंबर 2026। बलगी नगर स्थित शिव काली मंदिर में स्वर्गीय गिरवर सिंह बिसेन की पुण्य स्मृति एवं स्वर्गीय हनुमान

भोपाल। शासकीय गीतांजलि कन्या स्वशासी स्नातकोत्तर महाविद्यालय, भोपाल में

Advertisment

सच्ची और निष्पक्ष पत्रकारिता के लिए स्वेच्छानुसार सहयोग की अपेक्षा है। फोन पे और गूगल पे फोन नंबर 9425539577 है।

सच्ची और निष्पक्ष पत्रकारिता के लिए स्वेच्छानुसार सहयोग की अपेक्षा है। फोन पे और गूगल पे फोन नंबर 9425539577 है।

सच्ची और निष्पक्ष पत्रकारिता के लिए स्वेच्छानुसार सहयोग की अपेक्षा है। फोन पे और गूगल पे फोन नंबर 9425539577 है।

आत्मनिर्भरता की दिशा में आगे बढ़ने का सुनहरा अवसर : भोपाल में विदेशी कंपनियों भारत छोड़ो, अमेरिका के टैरिफ का कड़ा विरोध — न्यू मार्केट में जनजागरण रैली, स्वदेशी अपनाने का

Ashwani Kumar Sinha

Sun, Aug 10, 2025

स्वदेशी, सुरक्षा एवं स्वावलंबन अभियान

भोपाल में विदेशी कंपनियों भारत छोड़ो, अमेरिका के टैरिफ का कड़ा विरोध — न्यू मार्केट में जनजागरण रैली, स्वदेशी अपनाने का संकल्प

भोपाल — स्वदेशी जागरण मंच ने रविवार को "स्वदेशी, सुरक्षा एवं स्वावलंबन अभियान" के अंतर्गत न्यू मार्केट में विदेशी कंपनियों को भारत छोड़ने तथा अमेरिका द्वारा भारत पर लगाए गए टैरिफ के खिलाफ जोरदार विरोध प्रदर्शन किया। इस अवसर पर जनजागरण रैली निकाली गई और उपस्थित नागरिकों ने स्वदेशी अपनाने का संकल्प लिया।

कार्यक्रम में वक्ताओं ने कहा कि अमेरिका द्वारा भारत पर दबाव बनाने के लिए टैरिफ बढ़ाना आर्थिक अन्याय है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा देशी वस्तुओं के उपयोग और स्वावलंबन पर दिए गए संदेश का स्वागत करते हुए उन्होंने कहा कि भारत की समृद्धि का मार्ग केवल स्वदेशी और आत्मनिर्भरता से ही प्रशस्त हो सकता है।

स्वदेशी जागरण मंच पिछले 35 वर्षों से देशभर में स्वदेशी विचारधारा के प्रसार, वन उत्पादों के प्रोत्साहन और बेरोजगारी के समाधान के लिए कार्य कर रहा है। संगठन का मानना है कि मौजूदा वैश्विक परिदृश्य में आर्थिक प्रतिस्पर्धा और दबाव की राजनीति तेज़ हो गई है, जहाँ शक्तिशाली देश गरीब और विकासशील राष्ट्रों पर वर्चस्व जमाने की कोशिश कर रहे हैं।

कार्यक्रम में मंच के क्षेत्रीय संयोजक सुधीर दाते, श्रीकांत बुधोलिया, सीमा भारद्वाज, शोभराज सुखवानी, अश्विनी सिन्हा, अरविंद विश्वरूप, शांतनु शर्मा, हरिओम सेन, संजीव शर्मा, महेंद्र दवे, शिवेंद्र कोरव, अजय देवनानी, सूर्यदेव जी, संजय रावत, कपिल शर्मा, नीरज सिंघल, कमल गौड़, प्रकाश मीरचदानी, शशांक जैन, हिमांशु राठौर, आर.पी. जैन, बबाला जी, साधना शर्मा, प्रज्ञा सेन, दुर्गेश नंदिनी सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता, न्यू मार्केट एसोसिएशन पदाधिकारी, व्यापारी वर्ग और आम नागरिक उपस्थित रहे।

मंच के नेताओं ने कहा कि अमेरिकी टैरिफ से अंततः वहां के उपभोक्ताओं पर ही महंगाई का बोझ बढ़ेगा। भारत को यदि अल्पकालिक नुकसान भी हो, तो यह आत्मनिर्भरता की दिशा में आगे बढ़ने का सुनहरा अवसर है। आज का भारत किसी भी बाहरी दबाव में निर्णय नहीं लेगा। अमेरिका को एकतरफा रवैया छोड़कर सहयोग की भावना अपनानी चाहिए।

विज्ञापन

जरूरी खबरें