BREAKING NEWS

विश्व मधुमेह दिवस: आखिर क्यों हर घर तक पहुंच गया मधुमेह ?

जबलपुर संभागीय खाद्य एवं औषधि प्रयोगशाला को मिला NABL प्रमाण पत्र

भोपाल,राष्ट्रऋषि दत्तोपंत ठेंगड़ी जी की 106वीं जयंती पर संगोष्ठी आयोजित

भोपाल। खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता सुनिश्चित करने, मिलावट पर प्रभावी नियंत्रण तथा आम नागरिकों को सुरक्षित एवं

धनतेरस: केवल सोना-चांदी खरीदने का पर्व नहीं, स्वास्थ्य, समृद्धि और जीवन-सुरक्षा का संदेश

Advertisment

सच्ची और निष्पक्ष पत्रकारिता के लिए स्वेच्छानुसार सहयोग की अपेक्षा है। फोन पे और गूगल पे फोन नंबर 9425539577 है।

सच्ची और निष्पक्ष पत्रकारिता के लिए स्वेच्छानुसार सहयोग की अपेक्षा है। फोन पे और गूगल पे फोन नंबर 9425539577 है।

सच्ची और निष्पक्ष पत्रकारिता के लिए स्वेच्छानुसार सहयोग की अपेक्षा है। फोन पे और गूगल पे फोन नंबर 9425539577 है।

उपभोक्ताओं और व्यापारियों के लिए निर्देश : मध्यप्रदेश में असुरक्षित घी और मसालों पर कार्रवाई, 42 उत्पादों के बैच रिकॉल करने के आदेश

Ashwani Kumar Sinha

Sat, Oct 17, 2026

मध्यप्रदेश में असुरक्षित घी और मसालों पर कार्रवाई, 42 उत्पादों के बैच रिकॉल करने के आदेश

खाद्य एवं औषधि प्रशासन की अपील—संबंधित उत्पाद न खरीदें, उपयोग बंद करें और उपलब्ध स्टॉक लौटाएं

भोपाल। मध्यप्रदेश में खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता एवं जनस्वास्थ्य की सुरक्षा के लिए खाद्य एवं औषधि प्रशासन ने असुरक्षित पाए गए घी एवं मसालों के विभिन्न ब्रांड और बैच के विरुद्ध प्रतिबंधात्मक कार्रवाई की है। विभाग द्वारा 42 उत्पादों के संबंधित बैच को खाद्य प्रतिष्ठानों से वापस मंगाने (रिकॉल) के आदेश जारी किए गए हैं। इसके अतिरिक्त आठ उत्पादों की जिले में बिक्री रोकने के निर्देश दिए गए हैं।

विभाग के अनुसार, मुख्यमंत्री के निर्देश पर प्रदेश में मिलावटी एवं दूषित खाद्य पदार्थों के निर्माण, भंडारण और बिक्री पर नियंत्रण के लिए विशेष अभियान चलाया जा रहा है।

इन ब्रांड और बैच पर रखें विशेष ध्यान

जारी सूची में अनिक, सात्विक केश, श्रीमूल, SRMI, अमृत, नंद कृष्णा, मधुसूदन, संगाथ, जवासी, डेयरी सरस, JBS ऑर्गेनिक, गस्संता, वास्तु, पतंजलि सहित विभिन्न ब्रांड के घी शामिल हैं। सूची में पीवर इंदौर की लाल मिर्च पाउडर सहित कुछ अन्य खाद्य पदार्थ भी दर्ज हैं।

आदेश में उत्पादों के पैक आकार और बैच नंबर का उल्लेख किया गया है। इसलिए उपभोक्ताओं को केवल ब्रांड का नाम देखकर निर्णय लेने के बजाय संबंधित उत्पाद का बैच नंबर भी जांचना चाहिए।

उपभोक्ताओं और व्यापारियों के लिए निर्देश

खाद्य एवं औषधि प्रशासन ने आम नागरिकों से अपील की है कि सूची में शामिल संबंधित बैच के उत्पाद न खरीदें और उनका उपयोग न करें। यदि ऐसे उत्पाद पहले से उपलब्ध हैं, तो उन्हें वापस करने की प्रक्रिया अपनाएं।

खाद्य प्रतिष्ठानों को संबंधित उत्पादों की खरीद, भंडारण और बिक्री तत्काल बंद करने के निर्देश दिए गए हैं। असुरक्षित या मिलावटी खाद्य पदार्थों की जानकारी नजदीकी खाद्य एवं औषधि प्रशासन कार्यालय को देने की अपील भी की गई है।

विभाग का संदेश: खाद्य सुरक्षा के प्रति सजग रहें और सुरक्षित खाद्य पदार्थों के उपयोग में सावधानी बरतें।

— मनोज पुष्य

निदेशक, खाद्य एवं औषधि प्रशासन, मध्यप्रदेश शासन

विज्ञापन

जरूरी खबरें