: आज 4 अक्टूबर को अखिल भारतीय ग्राहक पंचायत भोपाल द्वारा भोपाल जिले के खाद्य सुरक्षा अधिकारी को ज्ञापन देकर भोपाल के आम उपभोक्ताओं विद्यालयों एवं महाविद्यालयों में मिलावट पर जागरूकता कार्यक्रम हेतु सहयोग मांगी गई
Admin
Fri, Oct 4, 2024
आज 4 अक्टूबर को अखिल भारतीय ग्राहक पंचायत भोपाल द्वारा भोपाल जिले के खाद्य सुरक्षा अधिकारी श्री देवेंद्र कुमार दुबे को ज्ञापन देकर भोपाल में चलित खाद्य प्रयोगशाला MFTL के भ्रमण कार्यक्रम में भोपाल के आम उपभोक्ताओं, विद्यालयों एवं महाविद्यालय के छात्र-छात्राओं को खाद्य में की जाने वाली मिलावट के प्रति जागरूक करने मिलावट पहचानने की प्राथमिक परीक्षण कर चलित प्रयोगशाला द्वारा जांच कर जागरूक करने की एक कार्यक्रम चलाने हेतु सहयोग मांगी गई ।
अखिल भारतीय ग्राहक पंचायत सन 1974 से "शोषण मुक्त समाज" रचना के संकल्प को लेकर ग्राहक हित संरक्षण के क्षेत्र में निरंतर कार्यरत सामाजिक संगठन है।
चलित प्रयोगशाला भोपाल संभाग में सिर्फ एक होने के कारण यह भोपाल, सीहोर, राजगढ़, विदिशा, रायसेन इन पांच जिलों में सिर्फ चार-चार दिनों के लिए रहता है । ज्ञापन देने खाद्य सुरक्षा अधिकारी कार्यालय भोपाल में अखिल भारतीय ग्राहक पंचायत भोपाल के ऋषि पाण्डे, रवि शर्मा और अश्वनी कुमार सिन्हा इत्यादि रहें।
विज्ञापन