BREAKING NEWS

विश्व पर्यावरण दिवस पर महिला मंडल ने दिया स्वच्छता और वृक्षारोपण का संदेश

आज ही के दिन, 5 जून 1973 को राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के द्वितीय सरसंघचालक, श्रद्धेय Madhav Sadashiv Golwalkar का नागपुर

नागपुर में RSS के राष्ट्रीय कार्यकर्ता विकास वर्ग-द्वितीय का समापन, कुमार मंगलम बिड़ला रहे मुख्य अतिथि

तुलसी बस्ती के पांचों मोहल्लों में चलेगा इको ब्रिक्स अभियान

ध्येय के प्रति समर्पित जीवन ही राष्ट्र निर्माण का आधार : विजय दीक्षित

Advertisment

सच्ची और निष्पक्ष पत्रकारिता के लिए स्वेच्छानुसार सहयोग की अपेक्षा है। फोन पे और गूगल पे फोन नंबर 9425539577 है।

सच्ची और निष्पक्ष पत्रकारिता के लिए स्वेच्छानुसार सहयोग की अपेक्षा है। फोन पे और गूगल पे फोन नंबर 9425539577 है।

सच्ची और निष्पक्ष पत्रकारिता के लिए स्वेच्छानुसार सहयोग की अपेक्षा है। फोन पे और गूगल पे फोन नंबर 9425539577 है।

: अपराध की झूठी सूचना देने वाले के लिए दंड प्रावधान, भारतीय न्याय संहिता 240

Admin

Wed, Jun 19, 2024
*✍️😊याद कर लीजिये👍🏻* *BNS 240 - अपराध की झूठी सूचना देने वाले के लिए दंड प्रावधान -* अगर कोई व्यक्ति किसी अपराध होने की सूचना पुलिस अधिकारी या मजिस्ट्रेट को नहीं देता है तो उसके खिलाफ भारतीय न्याय संहिता, 2023 की धारा 239 के अंतर्गत मामला दर्ज किया जाएगा, लेकिन यदि कोई व्यक्ति उसके सामने या जानकारी में घटित हुए अपराध की गलत सूचना देता है, तब उसके बीएनएस की एक अन्य धारा के तहत मामला दर्ज किया जाएगा। जानिए:- *भारतीय न्याय संहिता, 2023 की धारा 240 की परिभाषा* अगर कोई व्यक्ति चाहे वह अपराध की सूचना देने के लिए बाध्य हो या ना हो, किसी घटित अपराध की झूठी, मिथ्या सूचना देगा वह व्यक्ति BNS की धारा 240 के अंतर्गत दोषी होगा। इस अपराध के लिए आवश्यक तत्व निम्न है:- 1. कोई अपराध घटित हुआ हो। 2. आरोपी व्यक्ति को उस अपराध की जानकारी हो और वह जानबूझकर कर झूठी सूचना दे रहा हो। 3. जब वह सूचना दे रहा है तब उसे ज्ञात होना चाहिए कि सूचना झूठी है। *BNS Section 240 - Provision of punishment* यह अपराध असंज्ञेय एवं यह जमानतीय अपराध होते हैं, अर्थात पुलिस थाने में इस अपराध की एफआईआर भी दर्ज नहीं होती है, लेकिन पुलिस अधिकारी NCR लिख सकती है, इस अपराध के लिए न्यायालय में परिवाद लगाया जा सकता है एवं सुनवाई किसी भी न्यायिक मजिस्ट्रेट द्वारा की जा सकती है। इस अपराध के लिए अपराधी व्यक्ति को दो वर्ष की कारावास या जुर्माना या दोनों से दण्डित किया जा सकता है।

विज्ञापन

जरूरी खबरें