: हार्ट अटैक से पहले शरीर में दिखाई देते हैं ये 3 बड़े बदलाव, नजरअंदाज करने से जा सकती है जान*
Admin
Wed, Jun 26, 2024
*हार्ट अटैक से पहले शरीर में दिखाई देते हैं ये 3 बड़े बदलाव, नजरअंदाज करने से जा सकती है जान*
तीन संकेत, जो बताते हैं हार्ट अटैक के शुरुआती संकेत
*1.जरूरत से ज्यादा पसीना आने लगे*
अगर आप नियमित रूप से वॉक पर जाते हैं तो आपको इस संकेत का पता लगाने में बहुत आसानी हो सकती है। जी हां, अगर आप नियमित रूप से पैदल चलते हैं और आपको पहले से अधिक पसीनाआने लगे तो समझ लीजिए की कहीं न कहीं आपकी परेशानी बढ़ने वाली है। नियमित रूप से किए जाने वाले काम में भी अगर आपको जरूरत से ज्यादा पसीना आने लगे तो आपकी परेशानी बढ़ चुकी है और हार्ट अटैक का खतरा भी बढ़ा हुआ होता है।
*2.सांस लेने में तकलीफ*
अगर आपको ये महसूस हो रहा है कि बीते कुछ दिनों से आपको अपने रोजमर्रा के काम करने के दौरान भी सांस लेने में परेशानी हो रही है या फिर सांस लेने में दिक्कत हो रही है तो आपको समझ लेना चाहिए कि आपका दिल कमजोर होना शुरू हो गया है। कमजोर दिल का ये एक आम संकेत है कि आपको सांस लेने में दिक्कत हो रही है। इस संकेत को नजरअंदाज न कीजिए क्योंकि ये आपके दिल से जुड़ा हुआ है।
*3. इन हिस्सों में दर्द*
अगर आपको लग रहा है कि बीते कुछ दिनों से आपकी छाती और बाएं कंधे में दर्द हो रहा है और वो दर्द धीरे-धीरे आपके हाथों की तरफ जाने लगा है तो आपको थोड़ा चिंतित होने की जरूरत है। जी हैं, ये स्थिति कहीं न कहीं हार्ट अटैक से जुड़ी हुई है। इन अंगों में दर्द आपके लिए परेशानी खड़ी कर सकता है और आपके लिए अपने रोजमर्रा के काम को करने में मुश्किल हो सकता है।
विज्ञापन