BREAKING NEWS

विश्व पर्यावरण दिवस पर महिला मंडल ने दिया स्वच्छता और वृक्षारोपण का संदेश

आज ही के दिन, 5 जून 1973 को राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के द्वितीय सरसंघचालक, श्रद्धेय Madhav Sadashiv Golwalkar का नागपुर

नागपुर में RSS के राष्ट्रीय कार्यकर्ता विकास वर्ग-द्वितीय का समापन, कुमार मंगलम बिड़ला रहे मुख्य अतिथि

तुलसी बस्ती के पांचों मोहल्लों में चलेगा इको ब्रिक्स अभियान

ध्येय के प्रति समर्पित जीवन ही राष्ट्र निर्माण का आधार : विजय दीक्षित

Advertisment

सच्ची और निष्पक्ष पत्रकारिता के लिए स्वेच्छानुसार सहयोग की अपेक्षा है। फोन पे और गूगल पे फोन नंबर 9425539577 है।

सच्ची और निष्पक्ष पत्रकारिता के लिए स्वेच्छानुसार सहयोग की अपेक्षा है। फोन पे और गूगल पे फोन नंबर 9425539577 है।

सच्ची और निष्पक्ष पत्रकारिता के लिए स्वेच्छानुसार सहयोग की अपेक्षा है। फोन पे और गूगल पे फोन नंबर 9425539577 है।

: बुखार की दवाई खाते वक्त यह सावधानी रखें

Admin

Mon, Apr 29, 2024
*पेरासिटामोल खाते वक़्त यह सावधानी रखें* पेरासिटामोल (Calpol, Crocine, Emol) के उपयोग में थोड़ी सी सावधानी से हम अपने और अपने बच्चों के लिवर को डैमेज होने से बचा सकते हैं। जब हमारी सेल्स में कोई टूट-फूट होती है तो उसमें से कुछ रसायन निकलते हैं जो अंत में प्रोस्टाग्लैंडइन का निर्माण करते हैं,और इससे हमें दर्द और बुखार आता है। पेरासिटामोल के बारे में वैज्ञानिकों का यह मत है कि यह इस प्रक्रिया को बाधित करता है। यह केवल एक कल्पना है हक़ीक़त में कोई नहीं जानता कि पेरासिटामोल कैसे कार्य करती है। ख़ैर हम बस यह जानते है कि यह बुखार उतारती है और इसे बुखार उतारने में 1 से 2 घंटे लग सकते हैं। अगर सेल डैमेज लगातार ज़्यादा हो रहा हो तो बुखार उतरने में और भी ज़्यादा समय लगेगा। गलतियाँ हम यहीं पर कर जाते हैं। जब हमारा बुखार नहीं उतरता है तो हम एक और गोली गटक लेते हैं या बच्चों को एक चम्मच दवाई और पिला देते हैं। बुखार फिर भी नहीं उतरा तो आधा एक घंटे में एक डोज़ और ले लेते हैं। यह पेरासिटामोल का औवरडोज़ हमारे लिवर के लिए घातक ज़हर का काम करता है और उसे डैमेज कर देता है। *आप क्या करें-* ◆ पैरासिटामोल लेने के बाद एक और डोज़ बहुत जल्दी ना ले यदि बहुत आवश्यक हो तो कम से कम छः घंटे के बाद ही लें। ◆ कोई और फॉर्मूला जिसमें पेरासिटामोल हो वह साथ साथ ना लें। यह भी ओवरडोज़ का एक बड़ा कारण है। ◆ बच्चों को बात बात पर पेरासिटामोल ना पिलाएं,और यदि ज़रूरत हो तो डॉक्टर ने जितना डोज़ बताया है केवल उतना ही दे। ◆ वर्तमान समय में पेरासिटामोल पूरी दुनिया में लिवर डैमेज करने वाला सबसे प्रमुख कारण है, इसलिए इससे पर्याप्त दूरी बनाए रखें। *एलोपैथिक दवाईयों के कई दुष्प्रभाव भी होते है,याद रखें कि कोई भी दवा अंतिम विकल्प के तौर पर अपनाई जानी चाहिए।* नोट दी गई जानकारी में संशय  लगने पर उपयोग से पूर्व अन्य स्रोतों से सत्यापन जरूर करें।

विज्ञापन

जरूरी खबरें