: शरीर के लिए काम का घरेलू नुस्खे
Admin
Sun, Jun 16, 2024
*◆ बिना शरीर की गंदगी निकाले स्वस्थ्य शरीर की कल्पना निरर्थक है, मल-मूत्र से 5% कार्बन डाई ऑक्साइड छोड़ने से 22% तथा पसीना निकलने लगभग 70% शरीर से विजातीय तत्व निकलते हैं।*
*◆ भोजन करते समय डकार आपके भोजन को पूर्ण और हाजमे को संतुष्टि का संकेत है।* *◆ रात्रि को कभी भी अधिक प्रोटीन वाली वस्तुयें नहीं खानी चाहिए। जैसे- दाल, पनीर, राजमा, लोबिया आदि।* *◆ सुबह के नाश्ते में फल, दोपहर को दही व रात्रि को दूध का सेवन करना चाहिए।* *◆ शौच और भोजन के समय मुंह बंद रखें, भोजन के समय टी. वी. ना देखें।* *◆ जो बीमारी अंदर से आती है, उसका समाधान भी अंदर से ही होना चाहिए, बीमारी देर से आती है, उतनी देर से जाती भी है।* *◆ खाने की वस्तु में कभी भी ऊपर से नमक नहीं डालना चाहिए, ब्लड-प्रेशर बढ़ता है।* *◆ छोटे बच्चों को सबसे अधिक सोना चाहिए , क्योंकि उनमें वह कफ प्रवृति होती है, स्त्रियों को भी पुरुष से अधिक विश्राम करना चाहिए।* *◆ जो सूर्य निकलने के बाद उठते हैं, उन्हें पेट की भयंकर बीमारियां होती है, क्योंकि बड़ी आँत मल को चूसने लगती है।* *◆ चिंता, क्रोध, ईर्ष्या करने से गलत हार्मोन्स का निर्माण होता है जिससे शुगर, कब्ज, बबासीर, अजीर्ण, अपच, रक्तचाप, थायरायड की समस्या उत्पन्न होती है।* *◆ गर्मियों में बेल, गुलकंद, तरबूजा, खरबूजा व सर्दियों में सफ़ेद मूसली, सोंठ का प्रयोग करें।**◆ सोने से आधे घंटे पूर्व जल का सेवन करने से वायु नियंत्रित होती है, लकवा, हार्ट-अटैक का खतरा कम होता है।
विज्ञापन