BREAKING NEWS

भोप29 सितंबर को शासकीय कला एवं वाणिज्य (नवीन) महाविद्यालय, जहांगीराबाद में एनसीसी इकाई के तत्वावधान में

भोपाल। खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन, भोपाल द्वारा प्राप्त शिकायतों तथा खाद्य सुरक्षा मानकों के अनुपालन की जांच

56 भोग की शिकायत पर एक घंटे में पहुंची टीम प्रतिष्ठान से बेसन बर्फी, केक, पापड़ और क्रीम रोल के नमूने भी जांच के लिए

कोरबा, 28 सितंबर 2026। बलगी नगर स्थित शिव काली मंदिर में स्वर्गीय गिरवर सिंह बिसेन की पुण्य स्मृति एवं स्वर्गीय हनुमान

भोपाल। शासकीय गीतांजलि कन्या स्वशासी स्नातकोत्तर महाविद्यालय, भोपाल में

Advertisment

सच्ची और निष्पक्ष पत्रकारिता के लिए स्वेच्छानुसार सहयोग की अपेक्षा है। फोन पे और गूगल पे फोन नंबर 9425539577 है।

सच्ची और निष्पक्ष पत्रकारिता के लिए स्वेच्छानुसार सहयोग की अपेक्षा है। फोन पे और गूगल पे फोन नंबर 9425539577 है।

सच्ची और निष्पक्ष पत्रकारिता के लिए स्वेच्छानुसार सहयोग की अपेक्षा है। फोन पे और गूगल पे फोन नंबर 9425539577 है।

: बड़े काम की काली मिर्च

Admin

Wed, Dec 13, 2023
*बड़े काम की काली मिर्च, औषधीय गुणों से भरपूर, सर्दी, खांसी और सिर दर्द में रामबाण* सर्दी जुकाम से लेकर इन चीजों के लिए होता है इस्तेमाल काली मिर्च के कई कारगर उपाय हैं. इसमें पेपरिन नामक एक तत्व पाया जाता है, जो औषधीय गुणों से भरपूर है. इसमें आयरन, पोटेशियम, मैग्नीशियम, मैंगनीज, जिंक, क्रोमियम, विटामिन ए सहित कई प्रकार के पोषक तत्व पाए जाते हैं. उन्होंने बताया कि अगर आप सर्दी जुकाम से परेशान हैं तो काली मिर्च को गर्म दूध में मिलाकर पीने से इसका तुरंत उपाय हो जाता है. अगर आपको बार-बार जुकाम होता है, तो 15 दिन तक एक-एक काली मिर्च को बढ़ाते हुए उसका सेवन करें. उसके बाद 15 दिनों तक एक-एक काली मिर्च घटाते हुए उसका सेवन करें. इस प्रकार पहले दिन एक, दूसरे दिन दो, पंद्रहवें दिन 15, सोलहवें दिन 14 और तीसवें दिन फिर एक काली मिर्च का सेवन करने से पुराने से पुराना जुकाम भी ठीक हो सकता है. गले से खरखराहट भरी आवाज निकल रही है तो काली मिर्च को घी व मिश्री के साथ मिलाकर खाने से गला ठीक हो जाता है. अगर आपके सिर में दर्द है तो काली मिर्च का धुआं लगाने से सिर का दर्द गायब हो जाएगा. अगर आप खांसी से परेशान है, तो काली मिर्च के चार-पांच दानों को किशमिश के साथ चबाने से इसका उपचार हो सकता है. काली मिर्च के पाउडर को गुड में मिलाकर उसकी गोलियां बनाकर सेवन करने से जल्दी खांसी से आराम मिलेगा. 🌹🙏(जानकारी में किसी प्रकार की अस्पष्टता या संदेह के बढ़ने पर उपयोगकर्ताओं को सलाह दी जाती है कि वह नेचुरल इंस्टीट्यूट आफ नेचरोपैथी या अन्य स्रोत के साथ सत्यापन व जांच करें और उचित पेशेवर की सलाह ले)

विज्ञापन

जरूरी खबरें