: संतरे के छिलके के जानें फायदे
Admin
Sat, Feb 10, 2024
*चांद जैसी निखरी त्वचा के लिए लगाएं संतरे का छिलका, जानें 5 फायदे*
1. दाग धब्बे होंगे कम : संतरे के छिलकों का प्रयोग करने के लिए आप इन्हें सुखाकर पाउडर बना सकते हैं या फिर इनका पेस्ट बनाकर भी प्रयोग कर सकते हैं (orange peel powder face pack)। इस लेप को चेहरे पर लगाने से आपकी त्वचा के दाग और मुंहासे खत्म हो सकते हैं।
2 टैनिंग से राहत : संतरे के छिलके का पाउडर बेहतरीन और पोषण से भरपूर स्क्रब का कार्य करता है। आप इसमें गुजाबजल मिलाकर पेस्ट बनाकर चेहरे पर कुछ देर लगाए रखें और स्क्रब करते हुए साफ करें। अगर आपकी त्वचा रूखी है तो आप कच्चे दूध का इस्तेमाल कर सकती हैं। ऐसा करने से चेहरे से आसानी से टैनिंग हट जाएगी।
3 ग्लोइंग स्किन : दमकती हुई त्वचा के लिए संतरे के छिलके का पैक और स्क्रब बेहतरीन तरीका है। यह त्वचा को प्राकृतिक चमक देता है। इसमें विटामिन C और एंटीऑक्सीडेंट भरपूर मात्रा में होता है जो त्वचा को ग्लोइंग बनाने में मदद करता है।
4 त्वचा रहेगी हाइड्रेट : आप चाहें तो संतरे के छिलके और संतरे के रस को मिलाकर पेस्ट बना सकती हैं। यह न केवल आपकी त्वचा को समान बनाएगा बल्कि त्वचा को नमी भी प्रदान करेगा।
5 डैमेज स्किन से राहत : धूप में अगर आपकी त्वचा झुलस गई है तो संतरे के छिलके का पैक बनाकर लगाने से इसका असर काफी कम हो जाएगा। एक बार जरूर आजमाएं यह बेहतरीन उपाय है। हफ्ते में एक बार इसका इस्तेमाल कर सकते हैं।
🌹🙏🌹 नोट जानकारी में किसी प्रकार की संशय लगने पर उपयोग से पूर्व आप अन्य स्रोतों से सत्यापन जरूर करें।
विज्ञापन