: हरी इलायची के फायदे
Admin
Sat, Jan 20, 2024
*दिखने में रत्ती भर की चीज लेकिन कैंसर समेत 5 बीमारियों से लड़ने की शक्ति, हर घर में मौजूद*
1.पाचन तंत्र मजबूत करती- इलाइची पाचन तंत्र को मजबूत करती है. अगर आप खाना खाने के बाद एक-दो इलाइची चबाते हैं को इससे डाइजेस्टिव सिस्टम सही रहता है और एसिडिटी का जोखिम भी कम हो जाता है. यह गैस और ब्लॉटिंग को कम करने में मदद करती है.
2. ब्लड शुगर कम करती-इलाइची के पाउडर ब्लड शुगर को कम कर सकती है. स्टडी के मुताबिक चूहों पर किए गए अध्ययन में पाया गया कि इलाइची ब्लड शुगर को तेजी से कम करती है.
3. हाई ब्लड प्रेशर कम करती-इलाइची में कई तरह के एंटीऑक्सीडेंट्स पाए जाते हैं जो शरीर में ब्लड प्रेशर को मैनेज करने में मदद करते हैं. इलाइची डाययूरेटिक है जिससे ब्लड प्रेशर कम होता है.
4. कैंसर से लड़ने वाला गुण- कैंसर के जोखिम को कम करने में इलाइची बहुत गुणी है. चूहों पर अध्ययन के दौरान पाया गया कि जिन चूहों को इलाइची पाउडर दिए गए उनमें कैंसर होने की आशंका 90 प्रतिशत तक कम हो गई.
5. एग्जाइटी को दूर करती है-इलाइची तन के साथ-साथ मन को भी खुश रखती है. इलाइची के सेवन से बेचैनी या डिप्रेशन को दूर किया जा सकता है. अगर एंग्जाइटी की बीमारी है तो इलाइची को पानी में उबाल दें और उसका सेवन करें. इससे एंग्जाइटी की समस्या दूर हो सकती है.
🌹🙏🌹 जानकारी में किसी प्रकार की संशय लगने पर उपयोग से पहले अन्य स्रोतों से सत्यापन जरूर करें।
विज्ञापन